CG Police SI Pre Exam Date 2026 OUT: सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर के प्रारंभिक परीक्षा शेड्यूल जारी, देखें आधिकारिक नोटिस

Last Updated: May 13, 2026, 16:02 IST

CG Police SI, Subedar Pre Exam Date 2026 OUT: छत्तीसगढ़ में सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी ऑफिशियल अधिसूचना के मुताबिक, प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2026 को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

CG Police SI Pre Exam Date 2026 OUT: सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर के प्रारंभिक परीक्षा शेड्यूल जारी, देखें आधिकारिक नोटिस
CG Police SI Pre Exam Date 2026 OUT: सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर के प्रारंभिक परीक्षा शेड्यूल जारी, देखें आधिकारिक नोटिस

CG Police SI, Subedar Pre Exam Date 2026 OUT: छत्तीसगढ़ के हजारों उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा एसआई, सूबेदार और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को निर्धारित की गई है। सीजी उपनिरीक्षक, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के पदों के लिए परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

CGPSC भर्ती परीक्षा के लिए 1.37 लाख आवेदन

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2024 से 21 नवंबर 2024 तक आयोजित की थी। बाद में शुद्धि पत्र (Corrigendum) के जरिए 11 दिसंबर से 25 दिसंबर 2024 तक आवेदन में सुधार का मौका दिया गया। इस भर्ती के लिए राज्य के 33 जिलों से कुल 1,37,323 आवेदन प्राप्त हुए थे।

12 जुलाई 2026 को होगी प्रारंभिक परीक्षा

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण के बाद कुल 63,342 अभ्यर्थी प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए योग्य पाए गए हैं। यह परीक्षा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को राज्य के कई जिलों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

Screenshot 2026-05-13 154551

परीक्षा से 15 दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

CGPSC द्वारा परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट CGPSC से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग की ओर से किसी भी उम्मीदवार को अलग से एडमिट कार्ड, सूचना या SMS नहीं भेजा जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 13, 2026, 16:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News