BTSC SMO Final Result 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (SMO) परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अब अपने परिणामों की जांच कर सकते हैं। ये परिणाम बीटीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ये परिणाम बीटीएससी की ओर से पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।
BTSC SMO Final Result 2025: परिणाम जारी
बीटीएससी की ओर से जारी किए गए फाइनल परिणाम के माध्यम से कुल 528 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग के 127 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 23 पद, एससी के लिए 24 पद, ईबीसी के लिए 23 पद और बीसी के लिए 48 पद हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परिणामों की जांच नीचे टेबल में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से कर सकते हैं:
| बीटीएससी SMO फाइनल रिजल्ट 2025 PDF |
BTSC SMO Final Result 2025: महत्वपूर्ण विवरण
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट में अपने नाम के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता का नाम, कैटेगरी आदि की जांच कर सकते हैं। परिणाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) |
| पद का नाम | विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी |
| पदों की संख्या | 528 |
| परीक्षा का आयोजन कब हुआ था? | 26 अप्रैल, 2025 |
| परिणाम की स्थिती | घोषित |
| ऑफिशियल वेबसाइट | btsc.bihar.gov.in |
BTSC SMO Final Result 2025: ऑनलाइन परिणाम की जांच कैसे करें?
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के माध्यम से अपने परिणामों की जांच कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, रिजल्ट सेक्शन जाएं।
स्टेप 3 अब BTSC SMO Final Result 2025 पर क्लिक करें।
स्टेप 4 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में दिखाई देगा।
स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Check: UGC NET Admit Card 2025
Comments
All Comments (0)
Join the conversation