BTSC Dairy Field Officer Recruitment 2026: डेयरी फिल्ड ऑफिसर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें

Last Updated: Feb 17, 2026, 18:06 IST

BTSC Dairy Field Officer Post 2026: बीटीएससी ने डेयरी फील्ड ऑफिसर/डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के 68 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर 3 मार्च अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है। 

BTSC Dairy Field Officer Recruitment 2026
BTSC Dairy Field Officer Recruitment 2026

BTSC Dairy Field Officer Post 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने  डेयरी फील्ड ऑफिसर/डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी से शुरू किए गए हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 68 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 3 मार्च तक पूरा कर सकते हैं। 

BTSC Dairy Field Officer Post 2026: ऑनलाइन आवेदन 

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / संस्थान से बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी)/ बीएससी (डेयरी टेक्नोलॉजी) / दो वर्षों के कार्यानुभव के साथ आईडीडी (डीटी/डीएच) में अध्ययन एवं एटीडी एसोसिएटेड प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होगी। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

BTSC Dairy Field Officer Post 2026: हाइलाइट्स 

डेयरी फील्ड ऑफिसर/डेयरी टेक्निकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती से संबंधित अन्य विवरणों के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया गया विवरण देख सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) 

पद का नाम 

डेयरी फील्ड ऑफिसर/डेयरी टेक्निकल ऑफिसर

विज्ञापन संख्या 

01/2026

पदों की संख्या 

68

ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 

13 फरवरी से 3 मार्च, 2026 

शैक्षणिक योग्यता 

समकक्ष योग्यता 

आयु सीमा 

18 से 27 वर्ष 

ऑफिशियल वेबसाइट 

btsc.bihar.gov.in

Check: PPU UG Semester 1 Result 2025

BTSC Dairy Field Officer Post 2026: आवेदन लिंक 

शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित महत्वपूर्ण विवरणों को पूरा करने वाले उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि BTSC ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू कर दी गई है। जिसकी अंतिम तिथि 3 मार्च, 2026 है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

BTSC डेयरी फील्ड ऑफिसर/डेयरी टेक्निकल ऑफिसर आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें

BTSC Dairy Field Officer Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बीटीएससी डेयरी फील्ड ऑफिसर/डेयरी टेक्निकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर, BTSC Dairy Field Officer Post 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब उम्मीदवार अपनी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

  4. लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपनी पर्सनल डिटेल भरें।

  5. फॉर्म भरकर सबमिट करें और फीस जमा कराएं। 

  6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News