(Dates Out) BSEB Intermediate Spot Admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं में स्पॉट एडमिशन 5 अगस्त से शुरू, ofssbihar.org से करें Registration

Last Updated: Jul 30, 2026, 17:43 IST

OFSS Bihar Inter Spot Admission 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने 2026-28 सेशन के लिए 11वीं यानी इंटरमीडिएट में स्पॉट एडमिशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। छात्र यहां से ऑफिशियल ट्वीट को देखें। 

BSEB Intermediate Spot Admission 2026 Registration Date Extended
BSEB Intermediate Spot Admission 2026 Registration Date Extended

BSEB Inter Spot Admission 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) ने शैक्षणिक सेशन 2026-28 के लिए 11वीं (इंटरमीडिएट) में स्पॉट एडमिशन में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट को आगे के लिए बढ़ा दी गई है। साथ ही, इसका का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है। वे सभी छात्र जो पहले की OFSS Selection Lists के लिए एडमिशन लेने से चूक गए हैं और जिनका नाम किसी लिस्ट में नहीं आया था, उन छात्रों के लिए बिहार बोर्ड ने एडमिशन लेने का एक आखिरी मौका जारी किया है। 

BSEB के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में OFSS पोर्टल के जरिए 5 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है। इसमें हिस्सा लेने के लिए छात्र बिहार के अलग-अलग प्लस टू स्कूलों और कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों पर अपने लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। साथ ही, प्रधानाध्यापकों को यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अगस्त 2026 तक ofssbihar.net पर स्थित पोर्टल पर पूरी करनी होगी। 

BSEB Inter Spot Admission 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

छात्र BSEB Inter Spot Admission 2026 के लिए होने वाली रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट

डिटेल्स 

बोर्ड का नाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

प्रवेश का नाम

बिहार बोर्ड 11वीं इंटरमीडिएट स्पॉट एडमिशन 2026

शैक्षणिक सेशन 

2026–2028

ऑफिशियल पोर्टल

OFSS Portal (ofssbihar.org / ofssbihar.net)

स्पॉट एडमिशन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन डेट 

05 अगस्त से 11 अगस्त 2026

संस्थानों द्वारा नामांकित छात्रों का अपडेट

12 अगस्त 2026 तक

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

BSEB, CBSE, ICSE या अन्य बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण छात्र

Eligibility Criteria: स्पॉट एडमिशन में भाग लेने वाले छात्र कौन है? 

बिहार बोर्ड के अनुसार निम्नलिखित कैटेगरियों के छात्र इस प्रक्रिया के लिए एलिजिबल होंगे:

  1. ऐसे छात्र जिनका चयन पहले की OFSS मेरिट लिस्ट में हुआ था, लेकिन वे किसी कारणवश नामांकन नहीं करा सके।
  2. ऐसे छात्र जिनका नाम तीन में से किसी भी मेरिट लिस्ट में जारी नहीं हुआ था।
  3. वे छात्र जिन्होंने पहले में OFSS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही नहीं किया था।
  4. बीएसईबी के अलावा CBSE, CISCE या अन्य राज्य बोर्ड से 10वीं एलिजिबल छात्र भी इस राउंड में फ्रेश रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

BSEB Class 11 Spot Admission 2026: ऑनलाइन  Registration कैसे करें? 

स्पॉट नामांकन हेतु  Registration करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।

1. OFSS की ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.org पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Intermediate Spot Admission 2026 Registration' लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, अपने 10वीं एग्जाम की डिटेल्स जैसे रोल कोड, रोल नंबर, पर्सनल जानकारी और पसंदीदा स्कूल/कॉलेज की चॉइस भरें।

4. फिर, फीस लगभग 350 को जमा करें। 

5. फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

BSEB Intermediate Spot Admission 2026 Official Tweet 

छात्र BSEB Intermediate Spot Admission 2026 के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

यहां भी पढ़े: AMRU Admit Card 2026 OUT: BSc Nursing हॉल टिकट PDF, amruhp.ac.in से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 30, 2026, 17:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News