UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट पीडीएफ करें डाउनलोड

Last Updated: Jul 31, 2026, 17:42 IST

UP Police Constable Result 2026: यूपीपीआरपीबी की ओर से रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 8 से 10 जून को कुल 6 पालियों में किया गया था। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, इस साल 76, 184 उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए सिलेक्ट किया गया है। मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

UP Police Constable Result 2026 out
UP Police Constable Result 2026 out

UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई की जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 8 से 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 24.5 लाख उम्मीदवार शामिल रहे थे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है। जिसे उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आरक्षिक श्रेणी वाले उम्मीदवार जो न्युनतम योग्यता अंक प्राप्त नहीं कर पाए उनके रिजल्ट में  "Sorry! You have not qualified in written test"लिखा होगा।

UPPRPB UP Police Constable Result 2026: रिजल्ट जारी 

इस साल यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत कुल 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, जैसे दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट में "Congratulations! You are short listed for DV/PST" लिखा होगा। न्युनतम योग्यता अंक प्राप्त ना करने वाले उम्मीदवारों के रिजल्ट में "Sorry! You are not short listed for DV/PST" लिखा होगा। आयोग की ओर से रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि) से परिणामों की जांच कर सकते हैं। 

यहां क्लिक करें - यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

UP Police Constable Result 2026: हाइलाइट्स 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस भर्ती अभियान के माध्यम से 32,679 कांस्टेबल पदों पर भर्ती करेगा। इस साल पीएसटी/डीवी के लिए लगभग 2.33 गुना उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया गया है। परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे परीक्षा तिथि, रिजल्ट, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी विवरण, उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

पद का नाम 

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल

रिक्त पदों की संख्या 

32,679

परीक्षा की तिथि 

08 जून, 09 जून और 10 जून 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

31 जुलाई 2026 (जारी)

चयन के चरण 

लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल टेस्ट 

ऑफिशियल वेबसाइट 

uppbpb.gov.in 

UP Police Constable Selection Process 2026: रिजल्ट के बाद क्या?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन 4 चरणों में पूरा किया जाता है। जिसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। लिखित परीक्षा में सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। जिसमें अगला चरण (डीवी / पीएसटी) है। शारीरिक मानक परीक्षण का आयोजन 17 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इसके लिए आयोग की ओर से अलग से नोटिस जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

UP Police Constable Result 2026: कितने उम्मीदवार चयनित पासिंग मार्क्स जानें 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए इस साल कुल 32,679 उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली गई थी। जिसमें फिजिकल टेस्ट के लिए कुल 76,184 उम्मीदवारों को सिलेक्ट कर लिया गया है। जो कि लगभग 2.33 गुना ज्यादा है। इस भर्ती परीक्षा को पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। अन्य कैटेगरी के लिए न्युनतम योग्यता अंक नीचे टेबल में दिए गए हैं:

कैटेगरी 

पास प्रतिशत 

जनरल 

30 प्रतिशत 

EWS

25 प्रतिशत 

ओबीसी 

25 प्रतिशत 

एससी, एसटी

20 प्रतिशत 

UP Police Constable Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से करें डाउनलोड। 

स्टेप 1. सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर UP Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. यदि लॉगिन की आवश्यकता हो तो मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4. स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट या स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

स्टेप 5. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 31, 2026, 14:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News