Bihar BEd CET 2026: 7 जून को होने वाले बीएड सीईटी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज

Last Updated: May 21, 2026, 12:34 IST

बिहार बीएड सीईटी 2026 एग्जाम के लिए आज यानी 21 मई 2026 तक ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आज रजिस्ट्रेशन करने का लास्ट डेट है। 7 जून को होने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 1 जून 2026 को जारी किया जाएगा।

Bihar BEd CET 2026: 7 जून को होने वाले बीएड सीईटी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज
Bihar BEd CET 2026: 7 जून को होने वाले बीएड सीईटी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज

बिहार के सरकारी और निजी कॉलेजों में दो साल बीएड (B.Ed) और शिक्षा शास्त्री कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले Bihar BEd CET 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपने लास्ट चरण में है। एग्जाम के लिए यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 21 मई 2026 को लेट फीस के साथ फॉर्म भरने का आखिरी मौका है।

इस साल राज्य भर के विभिन्न कॉलेजो में कुल 37,250 सीटों पर एडमिशन के लिए 7 जून 2026 को एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा। आइए जानते हैं यहां से जानते है एग्जाम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में। 

भूलकर भी न चूकें ये डेडलाइंस

बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए नोडल यूनिवर्सिटी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU), मुजफ्फरपुर ने पूरा शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है। छात्र नीचे दी गई टेबल से सभी इंपोर्टेंट डेट्स के बारे में जानें। 

एग्जाम से जुड़े मुख्य इवेंट

महत्वपूर्ण डेट्स

लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

21 मई 2026 (आज)

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार 

22 मई से 23 मई 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

01 जून 2026

एग्जाम डेट 

07 जून 2026 (रविवार)

आंसर-की जारी होने की डेट

08 जून 2026

रिजल्ट 

19 जून 2026

Bihar CET B.Ed Common Entrance Test 2026 Online Form - यहां क्लिक करें

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए - यहां क्लिक करें

बिहार के किस विश्वविद्यालय में कितनी सीटें?

इस साल राज्य भर में 37,250 सीटों पर एडमिशन होना है। सबसे ज्यादा सीटें पाटलीपुत्र यूनिवर्सिटी और मगध यूनिवर्सिटी में हैं। सभी कॉलेजों की सीटें जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

विश्वविद्यालय का नाम

कुल सीटें

पाटलीपुत्र यूनिवर्सिटी, पटना

6,400

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU)

6,200

मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया

6,000

ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU), दरभंगा

3,750

मौलाना मजहरूल हक यूनिवर्सिटी, पटना

3,200

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (AKU), पटना

3,000

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा

2,500

तिलकामांझी भागलपुर विवि (TMBU)

1,600

जय प्रकाश यूनिवर्सिटी, छपरा

1,500

बीएन मंडल यूनिवर्सिटी, मधेपुरा

1,250

पूर्णिया यूनिवर्सिटी, पूर्णिया

1,100

मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर

500

पटना यूनिवर्सिटी, पटना

300

कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि, दरभंगा

100

Bihar BEd CET 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

Bihar BEd CET 2026 एग्जाम के लिए यदि आपने अभी तक रजिस्टर नहीं किया है, तो अब भी टाइम है। छात्र लेट फीस के साथ आज अपने-अपने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। यहा से जानें रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स।

  1. ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Online Application' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. 'New Registration' कर अपना क्रेडेंशियल को फिल करें। 
  4. लॉग-इन करके अपनी पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज और फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें।
  6. लेट फीस के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें। 
  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: IIM Rohtak IPMAT Result 2026 हुआ जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 21, 2026, 12:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News