Bihar BEd Admit Card 2025: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) की ओर से एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अपने एडमिट कार्ड और हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को बिना एडमिट के परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्हें महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
बिहार इंटीग्रेटेड बीएड एडमिट कार्ड 2025 केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा। जिसे डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Bihar BEd Admit Card 2025: डायरेक्ट लिंक
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BRABU) ने 4 वर्षीय पाठ्यक्रम CET-B.Ed (CET-Int-B.Ed-2024) B.Sc.-B.Ed/ BA-B.Ed राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET) में प्रवेश के लिए एग्जाम नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। छात्र नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए एडमिट कार्ड/हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
बिहार सीईटी इंटर 4 बीएड 2025 |
Bihar BEd Admit Card 2025: महत्वपूर्ण विवरण
बिहार CETआवेदन पत्र 9 सितंबर 2025 से शुरू हो गया था और उम्मीदवार 26 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते थे। अन्य विवरण नीचे टेबल में देखें:
भर्ती प्राधिकरण का नाम | बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) |
परीक्षा का नाम | बीएड |
एडमिट कार्ड | जारी |
परीक्षा तिथि | 12 अक्टूबर, 2025 |
चयन प्रक्रिया | प्रवेश परीक्षा |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://biharcetintbed-brabu.in/ |
Bihar BEd Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
जिन छात्रों ने कक्षा 12 (वरिष्ठ माध्यमिक/+2) या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हैं , वे इस परीक्षा के लिए योग्य हैं। आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए आवश्यक अंक 45% हैं। बिहार इंटीग्रेटेड बीएड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते है:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करके एडमिट कार्ड लिंक ढूंढें।
स्टेप 3 एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 बिहार इंटीग्रेटेड बीएड 2025 एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation