BECIL Delhi Recruitment 2026: MTS और DEO सहित कई पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 5 जनवरी

Last Updated: Dec 28, 2025, 22:13 IST

BECIL Delhi Recruitment 2026: बीईसीआईएल दिल्ली भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसके तहत कुल 78 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती के लिए डाक के माध्यम से निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले भेजना होगा। आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता आगे लेख में देखें। 

BECIL Delhi Recruitment 2026
BECIL Delhi Recruitment 2026

BECIL Delhi Recruitment 2026: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) की ओर से एमटीएस, डीईओ सहित पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके तहत कुल 78 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली एनसीआर के एक केंद्रीय सरकारी अस्पताल में संविदा आधार पर तकनीकी सहायक, नेत्र तकनीशियन, रोगी देखभाल प्रबंधक सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन किए गए हैं। 

इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित भर्ती के लिए अंतिम तिथि 5 जनवरी, 2026 तक अपना आवेदन पूरा करें। 

BECIL Delhi Recruitment 2026: आवेदन पत्र 

संबंधित भर्ती के लिए आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक द्वारा ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से पूरा करना होगा। इसके लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड, बीईसीआईएल भवन सी-56/A-17, सेक्टर-62, नोएडा - 201307 यूपी

BECIL दिल्ली भर्ती 2025 

यहां क्लिक करें

BECIL Delhi Recruitment 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

संबंधित भर्ती के लिए आवेदन पत्र भेजने की प्रक्रिया 5 जनवरी, 2026 तक जारी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य डिटेल आगे लेख में देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) 

पद की संख्या 

78

रजिस्ट्रेशन की तिथि 

24 दिसंबर, 2025

आवेदन की अंतिम तिथि 

5 जनवरी, 2026

आवेदन का तरीका 

ऑफलाइन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

becil.com

आवेदन शुल्क 

295

BECIL Delhi Recruitment 2025: पात्रता मानदंड

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) की ओर से निकाले गए पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:

शैक्षणिक योग्यता:

संबंधित पदों के लिए आवश्यक योग्यता के अनुसार उम्मीदवारों के पास बीएससी, ग्रेजुएशन डिग्री, एमएससी, 12वीं या 10वीं की डिग्री होनी चाहिए। 

आयु सीमा:

18 से 40 वर्ष 

चयन प्रक्रिया:

प्रत्येक पद के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जाएगी। 

BECIL Delhi Recruitment 2025: जरूरी डॉक्यूमेंट 

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी:

  • जन्म प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र

  • कार्य अनुभव पत्र

  • पैन कार्ड 

  • आधार कार्ड 

  • शैक्षिक/व्यावसायिक प्रमाणपत्र

  • 10वीं और 12वीं प्रमाण पत्र आदि। 

UP Lekhpal Vacancy 2025-26


 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Dec 28, 2025, 22:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News