UP Bihar School Closed: उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। घने कोहरे के कारण सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारियों (DM) ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। क्रिसमस (25 दिसंबर) और शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) के जुड़ जाने से यह छुट्टी अब 7 दिनों से भी अधिक लंबी हो गई है।
मौसम के गिरते टेंपरेचर को देखते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों राज्यों के जिला प्रशासनों ने बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। घने कोहरे के कारण सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है। साथ ही, बढ़ते प्रदूषण के कारण बच्चों की सेहत पर भी काफी असर पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार ने कई जगहों पर 7 दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं, जो आज से लागू होगी।
अब उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में नए साल में स्कूल खुलेंगे। क्रिसमस (25 दिसंबर) और विंटर विकेशन के जुड़ जाने से यह छुट्टी अब 7 दिनों से भी अधिक लंबी हो गई है। संबंधित डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और डिस्ट्रिक्ट बेसिक एजुकेशन ऑफिसर का यह आदेश सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस यानी CBSE बोर्ड, ICSE बोर्ड या स्टेट बोर्ड सभी पर लागु होगा।
बिहार: विंटर वेकेशन की शुरुआत
बिहार में पटना, लखीसराय और सीतामढ़ी समेत कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव के साथ-साथ छुट्टियों की घोषणा की गई है। कई जिलों में विंटर वेकेशन 31 दिसंबर तक चलेगा, जिसके बाद 1 जनवरी की छुट्टी और फिर रविवार की वजह से स्कूल अब सीधे जनवरी के पहले सप्ताह में खुलेंगे।
| जिला | छुट्टी की अवधि | कक्षाएं |
| पटना | 26 दिसंबर तक (बढ़ने की संभावना) | कक्षा 8 तक |
| लखीसराय | 24 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 | कक्षा 8 तक |
| सीतामढ़ी | 24 दिसंबर तक | सभी कक्षाएं |
| गया/अररिया | 24 दिसंबर तक | कक्षा 5 |
उत्तर प्रदेश: ठंड और विशेष आयोजनों का मेल
यूपी के वाराणसी, अंबेडकरनगर, रायबरेली और मिर्जापुर जैसे जिलों में ठंड के कारण 24 दिसंबर तक की छुट्टी पहले ही घोषित कर दी थी। हालांकि, यूपी सरकार ने 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कई प्राइवेट स्कूलों ने ठंड को देखते हुए ऑनलाइन क्लासेस या छोटे बच्चों के लिए लंबी छुट्टी का ऑप्शन चुना है।
- वाराणसी व मिर्जापुर: कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए विशेष छुट्टी।
- अंबेडकरनगर व संभल: नर्सरी से कक्षा 12 तक के लिए 24 दिसंबर तक आदेश।
- झांसी: स्कूल के समय में बदलाव (अब सुबह 10 बजे से)।
छुट्टियों का कैलेंडर
छात्रों के स्कूल की छुट्टियों के कैलेंडर को जानने के लिए आप नीचे देखें। सभी छात्रों के लिए यह एक लंबी छुट्टी का पैकेज है।
- 24 दिसंबर: ठंडी हवा के कारण कई जिलों में छुट्टी।
- 25 दिसंबर: क्रिसमस / अटल जयंती
- 26-30 दिसंबर: कड़ाके की ठंड के कारण विंटर विकेशन।
- 31 दिसंबर: साल का आखिरी दिन।
- 1 जनवरी: नए साल की छुट्टी।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation