UP Board Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने आज यानी 12 फरवरी 2026 को UP 10वीं का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। प्राइवेट छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना 10वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि रोगुलर छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UP 10वीं के छात्र एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in से प्राप्त कर सकते हैं।
छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यूपी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्तर की बोर्ड एग्जाम 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो शिफ्टों में सुबह 8:30 से 11:30 बजे और दोपहर 2 से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स
UP बोर्ड की हाईस्कूल (10) के एग्जाम इस बार फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित की जा रही है। सभी छात्र इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 12 फरवरी 2026 |
| UP बोर्ड 10वीं एग्जाम की शुरुआत | 18 फरवरी 2026 |
| लास्ट एग्जाम की डेट | 12 मार्च 2026 |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड घोषणा | अप्रैल 2026 |
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
UP बोर्ड 10वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- स्कूल लॉगिन: केवल स्कूल के प्रधानाचार्य या अधिकृत अधिकारी ही upmsp.edu.in पर स्कूल लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- स्कूल से संपर्क: रेगुलर छात्रों को अपने संबंधित स्कूल जाना होगा।
- स्कूल से एडमिट कार्ड लेते समय यह सुनिश्चित करें कि उस पर प्रधानाचार्य की मुहर और हस्ताक्षर मौजूद हों। इसके बिना एडमिट कार्ड मान्य नहीं माना जाएगा।
- प्राइवेट छात्र: व्यक्तिगत/प्राइवेट परीक्षार्थी अपने एग्जाम सेंटर से एडमिट कार्ड ले सकते हैं।
एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को करें चेक
सभी छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई इन डिटेल्स को जरूर चेक करें।
- आपका नाम और माता-पिता का नाम (स्पेलिंग चेक करें)।
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर।
- एग्जाम सेंटर का नाम और पता।
- सब्जेक्ट का नाम और उनके कोड।
- आपकी फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट हैं या नहीं।
यहां भी पढ़े: MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2025: 'रुक जाना नहीं' दिसंबर सेशन का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें स्कोरकार्ड Download

Comments
All Comments (0)
Join the conversation