UP Board 12th Admit Card 2026 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 18 फरवरी से शुरू होने वाले ये एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड एक इंपोर्टेंट डाक्यूमेंट है।
सभी छात्र UP बोर्ड 12वीं का एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, छात्र यह सुनिश्चित करें की उनके UP बोर्ड 12वीं के एडमिट कार्ड पर शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के हस्ताक्षर और ऑफिशियल मुहर लगी हो। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, एग्जाम डेट, एग्जाम सेंटर की जानकारी आदि सभी दी गई है।
12वीं के एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स
छात्र UP बोर्ड 12वीं के एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। साथ ही, बोर्ड एग्जाम दो शिफ्ट्स आयोजित किए जा रहे है।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | फरवरी का प्रथम सप्ताह (जारी) |
| एग्जाम शुरू होने की डेट | 18 फरवरी 2026 |
| एग्जाम खत्म होने की डेट | 12 मार्च 2026 |
| पहली शिफ्ट का टाइम | सुबह 08:30 से 11:45 तक |
| दूसरी शिफ्ट का टाइम | दोपहर 02:00 से 05:15 तक |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upmsp.edu.in |
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
UP बोर्ड 10वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- स्कूल लॉगिन: केवल स्कूल के प्रधानाचार्य या अधिकृत अधिकारी ही upmsp.edu.in पर स्कूल लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- स्कूल से संपर्क: रेगुलर छात्रों को अपने संबंधित स्कूल जाना होगा।
- स्कूल से एडमिट कार्ड लेते समय यह सुनिश्चित करें कि उस पर प्रधानाचार्य की मुहर और हस्ताक्षर मौजूद हों। इसके बिना एडमिट कार्ड मान्य नहीं माना जाएगा।
- प्राइवेट छात्र: व्यक्तिगत/प्राइवेट परीक्षार्थी अपने एग्जाम सेंटर से एडमिट कार्ड ले सकते हैं।
एडमिट कार्ड मिलने पर क्या चेक करें?
जैसे ही आपको अपना एडमिट कार्ड मिले, निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से जांचें:
- नाम की स्पेलिंग: आपका नाम और माता-पिता का नाम सही है या नहीं।
- एग्जाम सेंटर: आपके एग्जाम सेंटर का नाम और कोड।
- सब्जेक्ट और डेट: आपके द्वारा चुने गए सब्जेक्ट्स की सही एग्जाम डेट।
- फोटो और सिग्नेचर: आपकी फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए।
यहां भी पढ़े: UP Board 10th Admit Card 2026: यूपी बोर्ड हाईस्कूल 10वीं के हॉल टिकट जारी, यहां से करें सीधा डाउनलोड

Comments
All Comments (0)
Join the conversation