SLAT 2026 Registration: SLAT 2026 का मॉक टेस्ट 11 नवंबर को होगा, 9 नवंबर से पहले @slat-test.org करें रजिस्ट्रेशन

Akshara Verma
Nov 7, 2025, 18:49 IST

SLAT 2026 मॉक टेस्ट 11 नवंबर, 2025 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। छात्र SLAT 2026 परीक्षा का मॉक टेस्ट रात 8 बजे तक दे सकते हैं। SLAT 2026 मॉक टेस्ट से जुड़ी अपडेट के लिए यहां देखें।

SLAT 2026 Registration
SLAT 2026 Registration

SLAT 2026 Mock Test: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के प्रतिष्ठित लॉ स्कूलों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाले SLAT (Symbiosis Law Admission Test) 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी घोषणा। यूनिवर्सिटी 11 नवंबर 2025 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट slat-test.org पर एक मॉक टेस्ट जारी करने जा रही है। जिन छात्रों ने SLAT 2026 एग्जाम में रजिस्टर किया है, वे सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक के बीच मॉक टेस्ट दे सकेंगे। सभी छात्र मॉक टेस्ट में शामिल होने के लिए 9 नवंबर, 2025 से पहले-पहले रजिस्टर करलें। 

SLAT 2026 Mock Test Details: मॉक टेस्ट की पूरी जानकारी

यह मॉक टेस्ट छात्रों को एचुअल एग्जाम पैटर्न, टाइम मैनेजमेंट और ऑनलाइन इंटरफेस को समझने में मदद करेगा। साथ ही, सभी डिटेल्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

डिटेल्स  डेट एंड टाइम  इंपॉर्टेंट चीजें
मॉक टेस्ट की डेट 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) एग्जाम प्रैक्टिस के लिए जरूरी 
मॉक टेस्ट का टाइम सुबह 10:00 बजे से शाम 08:00 बजे तक इस टाइम पीरियड में कभी भी टेस्ट दे सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  9 नवंबर 2025 लास्ट डेट के बाद नहीं होगा रजिस्ट्रेशन 
वेबसाइट  slat-test.org  डिटेल्स के लिए देखें
एग्जाम के लिए प्रयास  केवल एक एक ही बार में पूरा किया जाए। 

Benefits of SLAT 2026 Mock Test: मॉक टेस्ट देने के फायदे

SLAT एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है, इसलिए मॉक टेस्ट में पास होना काफी महत्वपूर्ण होता है। परंतु, मॉक टेस्ट का एग्जाम देने से छात्रों को कई लाभ मिलेंगे। छात्रों के लिए इस टेस्ट के फायदे जानने के लिए देखें।   

1. टेस्ट देने से छात्रों को परीक्षा पैटर्न को समझने में सहायता मिलेगी। साथ ही, पता चलेगा कि एग्जाम में प्रश्न किस प्रकार के होंगे। हर सेक्शन से कितने सवाल पूछे जाएंगे।

2. 60 मिनट की इस एग्जाम में छात्रों को टाइम मैनेज करने की सीख मिलेगी। 

3. यह मॉक टेस्ट एग्जाम देने से छात्र जान पाएंगे कि किन सब्जेक्ट पर कितना ध्यान देने की आवश्यकता है।

4. मॉक टेस्ट देने से छात्रों को एग्जाम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (Computer-Based Test) और नेविगेशन (Navigation) के बारे में अच्छे से पता लग जाएगा। 

SLAT 2026 Registration: SLAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

SLAT 2026 का मॉक टेस्ट केवल उन्हीं छात्रों के लिए होगा जिन्होंने SLAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। यदि आपने अभी तक SLAT 2026 के लिए रजिस्टर नहीं किया है, तो 9 नवंबर से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें। 

  1. रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट slat-test.org पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए 'Register' या 'Apply Now' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स को भरकर SLAT 2026 के लिए रजिस्टर करें।
  4. फिर, SLAT एग्जाम के लिए आवश्यक फीस को सबमिट करें।

SLAT 2026 Important Dates: SLAT 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

SLAT 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और जानकारी के लिए सभी छात्र नीचे दी गई टेबल से जानें।

इवेंट  SLAT 01 की डेट्स  SLAT 02 की डेट्स 
एडमिट कार्ड  11 दिसंबर 2025 18 दिसंबर 2025
SLAT 2026 का एग्जाम 20 दिसंबर 2025 (शनिवार) 28 दिसंबर 2025 (रविवार)
रिजल्ट की घोषणा  15 जनवरी 2026  15 जनवरी 2026 

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

    Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

    ... Read More
    Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

    Trending

    Latest Education News