RTE Registration Process Start: निजी स्कूलों में सीटें बढ़ीं, मुरादाबाद में 13800 सीटें हुई रिजर्वड

Akshara Verma
Feb 2, 2026, 14:56 IST

मुरादाबाद के पेरेंट्स के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत सभी निजी स्कूलों में इस बार सीटों का आंकड़ा काफी बढ़ गया है। यदि आप अपने बच्चे को शहर के नामी प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाना चाहते हैं, तो रजिस्ट्रेशन करें।

Moradabad RTE Registration Process Start
Moradabad RTE Registration Process Start

मुरादाबाद में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत साल 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस साल जिले में RTE के अंतर्गत रिजर्व सीटों के नंबरों में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, जिससे अधिक गरीब और वंचित कैटेगरी के बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा का अवसर मिलेगा।

इस साल जिले के 1184 निजी स्कूलों में कुल 13,800 सीटें रिजर्व की गई हैं। पिछले साल 1111 स्कूलों में 12,768 सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया की गई थी। इस बार लगभग एक हजार सीटों की बढ़ोतरी हुई है। 

जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हर बार की तरह पूरी तरह ऑनलाइन होगी। पेरेंट्स को रजिस्ट्रेशन करते समय माता-पिता का आधार नंबर फिल करना अनिवार्य होगा।

मुरादाबाद RTE धमाका: 13,800 सीटों पर एडमिशन का मौका

मुरादाबाद जिले के निजी स्कूलों में इस साल सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। अब कुल 13,800 सीटें रिजर्व हैं, जिसका मतलब है कि अधिक से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। शासन ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन रखा है।

रजिस्ट्रेशन के शेड्यूल से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स

मुरादाबाद में भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को तीन मुख्य स्टेप्स में संपन्न किया जाएगा। समय रहते रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी जानें। 

इवेंट पहला स्टेप  दूसरा स्टेप  तीसरा स्टेप 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 2 फरवरी 2026 21 फरवरी 2026 12 मार्च 2026
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  16 फरवरी 2026 7 मार्च 2026 25 मार्च 2026
लॉटरी की डेट  18 फरवरी 2026 9 मार्च 2026 27 मार्च 2026
स्कूल में दाखिला 11 अप्रैल 2026 तक अप्रैल अंत तक मई मध्य तक

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी चेकलिस्ट

फॉर्म भरने से पहले इन दस्तावेजों को तैयार रखें:

  1. बच्चे की फोटो 
  2. निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड, वोटर आईडी, या बिजली बिल)।
  3. आयु प्रमाण पत्र (अस्पताल का जन्म प्रमाण पत्र या नगर निगम का सर्टिफिकेट)।
  4. आय प्रमाण पत्र।

विशेषज्ञों की सलाह: सीट कैसे पक्की करें?

मुरादाबाद के शिक्षा विशेषज्ञों का सभी पेरेंट्स को कहना है कि फॉर्म भरते समय अपने वार्ड के अधिक से अधिक स्कूलों का ऑप्शन चुने। इससे लॉटरी में नाम आने की संभावना तेजी से बढ़ जाती है। केवल एक या दो बड़े स्कूलों के भरोसे रहना जोखिम भरा हो सकता है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर ही करें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News