परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026 का 9वां संस्करण छात्रों, टीचर्स और पेरेंट्स के बीच उत्साह पैदा कर रहा है। परीक्षा पे चर्चा 2026 को लेकर उत्साह सभी पार्टिसिपेंट्स के बीच काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। इस साल कार्यक्रम में करीब 4.3 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन और पार्टिसिपेशन के साथ अपना ही पिछला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानते हैं इस साल के कार्यक्रम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कार्यक्रम को लेकर सभी पार्टिसिपेंट्स को यह संकेत दिया है कि कार्यक्रम का आयोजन जनवरी के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा, ताकि टीचर्स को एग्जाम के बढ़ते तनाव को आत्मविश्वास पूर्ण प्रदर्शन में बदलने में मदद मिल सके।
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
PPC 2026 कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन माईगॉव पोर्टल पर शुरू हुए थे। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट यानी 11 जनवरी तक कुल 4,50,13,379 रजिस्ट्रेशन हो चुके है, जिसमें से 4,19,14,056 छात्र, 24,84,259 टीचर्स और 6,15,064 पेरेंट्स ने अपनी-अपनी भागीदारी दिखाई। इस कार्यक्रम ने पिछले साल के सभी रिकॉर्ड को तोड़कर इस साल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को पार कर दिया है।
परीक्षा पे चर्चा जनवरी के आखिरी हफ्ते में कब होगी?
ऑफिशियल नोटिस और पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, परीक्षा पे चर्चा 2026 जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की पूरी संभावना है। हालांकि शिक्षा मंत्रालय ने अभी डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन हर बार की तरह इसे बोर्ड एग्जाम से पहले आयोजित किया जाएगा।
क्विज/राइटिंग कॉम्पिटिशन कब होगा?
PPC 2026 के कार्यक्रम को लेकर स्कूल में 12 जनवरी से एक्टिविटी शुरू हो गई हैं, जो 23 जनवरी तक चलेंगी। 23 जनवरी को जिले के चुने हुए केंद्रीय विद्यालय में क्विज/राइटिंग कॉम्पिटिशन रखा जाएगा। कॉम्पिटिशन में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को इनाम मिलेगा।
PPC 2026: प्रधान मंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम PPC 2026 की डिटेल्स
छात्र, पेरेंट्स और टीचर्स प्रधान मंत्री द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम PPC 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट जानकारी |
| कार्यक्रम का संस्करण | 9वां संस्करण |
| रजिस्ट्रेशन की डेट | 1 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 |
| कुल रजिस्ट्रेशन | 4.3 करोड़ से ज्यादा (नया विश्व रिकॉर्ड) |
| एक्सपेक्टेड कार्यक्रम डेट | जनवरी 2026 का अंतिम सप्ताह |
| मुख्य उद्देश्य | परीक्षा के तनाव को दूर करना और आत्मविश्वास बढ़ाना |
| प्रतिभागी | कक्षा 6 से 12 के छात्र, टीचर्स और पेरेंट्स |
'परीक्षा पे चर्चा' क्यों खास है?
- रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी: इस साल 4 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने इसमें हिस्सा लेने की इच्छा जताई है, जो दिखाता है कि मोदी जी के 'एग्जाम वॉरियर्स' मंत्र का कितना गहरा असर है।
- नया फॉर्मेट: चर्चा में न केवल पढ़ाई, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, तकनीक का सही उपयोग और संतुलित जीवनशैली पर भी बात होगी।
- PPC किट और सर्टिफिकेट: चयनित 2,500 चुने गए पार्टिसिपेंट्स को विशेष 'PPC Kit' दी जाएगी और सभी रजिस्टर्ड लोगों को डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा।
छात्रों के लिए खास संदेश
प्रधानमंत्री मोदी अक्सर कहते हैं कि "परीक्षा जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक छोटा सा पड़ाव है।" इस चर्चा के माध्यम से वह छात्रों को सिखाते हैं कि कैसे एग्जाम को एक 'उत्सव' की तरह मनाया जाए न कि डर की तरह।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation