परीक्षा पे चर्चा 2026: बोर्ड परीक्षाओं के दस्तक देते ही छात्रों के मन में घबराहट और तनाव होना स्वाभाविक है। इसी तनाव को आत्मविश्वास में बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर 'एग्जाम वॉरियर्स' के साथ जुड़ने जा रहे हैं। 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) 2026 का विशेष एपिसोड 6 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए, बल्कि टीचर्स और पेरेंट्स के लिए भी सफलता का मंत्र सीखने का एक सुनहरा अवसर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों को परीक्षा पे चर्चा का विशेष एपिसोड देखने के लिए आमंत्रित किया है। यह एपिसोड 6 फरवरी, 2026 को सुबह 10 बजे आयोजित किया गया है। आप सभी लोग इस कार्यक्रम को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं।
As the Parikshas are approaching, #ParikshaPeCharcha is back too!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2026
This time, the Charcha happened with #ExamWarriors in Devmogra, Coimbatore, Raipur, Guwahati and at 7, LKM in Delhi. As always, it is refreshing to interact with my young friends and discuss stress free exams… pic.twitter.com/HOEmDZIR7B
साल 2018 से प्रत्येक वर्ष, प्रधानमंत्री छात्रों के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' संवादात्मक सेशन आयोजित करते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस सेशन की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर के द्वारा लोगों को जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने चुनौतियों से पार पाने, संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के व्यावहारिक सुझाव भी साझा किए।
PPC 2026: कार्यक्रम का टाइम और जगह
प्रधानमंत्री इस संवाद के जरिए छात्रों को बताएंगे कि कैसे परीक्षा को एक उत्सव की तरह मनाया जाए, न कि किसी बोझ की तरह।
| इवेंट | जानकारी |
| कार्यक्रम का नाम | परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026 |
| मुख्य अतिथि | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
| डेट | 6 फरवरी, 2026 |
| टाइम | सुबह 11:00 बजे से |
| जगह | भारत मंडपम, प्रगति मैदान (नई दिल्ली) |
| लाइव प्रसारण | दूरदर्शन, यूट्यूब, और MyGov पोर्टल |
इस बार PPC 2026 में क्या होगा खास?
इस साल 'परीक्षा पे चर्चा' का यह 9वां संस्करण है। इसमें कुछ विशेष बदलाव और पहल की गई हैं:
- एग्जाम वॉरियर्स के साथ सीधा संवाद: देशभर से चुने गए छात्र सीधे PM मोदी से सवाल पूछ सकेंगे।
- पेरेंट्स और टीचर्स की भागीदारी: इस बार माता-पिता और टीचर्स के लिए भी विशेष सेशन रखे गए हैं, जिसमें बच्चों पर 'परफॉर्मेंस' का दबाव कैसे कम करें बताया जाएगा।
- डिजिटल प्रदर्शनी: भारत मंडपम में छात्रों द्वारा बनाए गए इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसका निरीक्षण स्वयं प्रधानमंत्री करेंगे।
कार्यक्रम से कैसे जुड़ सकते हैं?
कार्यक्रम में मौजूद न होने के पर आप PPC 2026 के कार्यक्रम को लाइव भी देख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे और किन-किन माध्यम से इसे लाइव देखा जा सकता हैं।
- टेलीविजन: दूरदर्शन (DD National), DD News और अन्य प्रमुख निजी न्यूज चैनलों पर इस कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा।
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और MyGov.in के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सभी लोग इसे लाइव देख सकेंगे।
- रेडियो: आकाशवाणी (All India Radio) पर भी छात्र इसकी कमेंट्री सुन सकते हैं।
- सोशल मीडिया: ट्विटर (X) और फेसबुक पर #PPC2026 और #ExamWarriors के साथ अपडेट्स देख सकते हैं।
प्रतियोगिता के विजेताओं को क्या मिलेगा?
MyGov पोर्टल पर आयोजित प्रतियोगिता के जरिए चुने गए करीब 2050 छात्रों को विशेष 'PPC किट' दी जाएगी। इस किट में प्रधानमंत्री द्वारा लिखी गई किताब "Exam Warriors" और एक प्रशस्ति पत्र (Certificate) शामिल होगा।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation