NEET PG काउंसलिंग 2025 राउंड 2 चॉइस फिलिंग की लास्ट डेट फिर बढ़ी; जुड़ी 135 नई सीटें; mcc.nic.in पर देखें नए अपडेट

Akshara Verma
Dec 12, 2025, 19:46 IST

MCC ने NEET PG काउंसलिंग 2025 के दूसरे स्टेप्स के लिए ऑप्शन भरने की लास्ट डेट 13 दिसंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। छात्र 12 दिसंबर को शाम 4 बजे से 13 दिसंबर, 2025 को दोपहर 1 बजे तक mcc.nic.in पर ऑनलाइन ऑप्शन भर सकते हैं।

NEET PG Counselling 2025 Round 2 Choice Filling Extended
NEET PG Counselling 2025 Round 2 Choice Filling Extended

NEET PG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट दी। छात्रों के लिए चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की लास्ट डेट एक बार फिर से बढ़ाकर 13 दिसंबर 2025 कर दी गई है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन ऑप्शन फील कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आज 12 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे से शुरू हो गई है।

छात्र 13 दिसंबर 2025 की दोपहर 1:00 बजे तक अपनी पसंद फिल और लॉक कर सकते हैं। यह प्रक्रिया इसलिए बढ़ाई गई है क्योंकि MCC ने सीट मैट्रिक्स में करीब 135 नई सीटें जोड़ी हैं, जिससे छात्रों के पास और अधिक ऑप्शन मौजूद हो गए हैं। 

NEET PG राउंड 2 काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल 

छात्र नीचे दी गई इस टेबल के माध्यम से NEET PG राउंड 2 काउंसलिंग के रिवाइज्ड शेड्यूल की जानकारी ले सकते हैं।

एकटिवीटी  पुरानी लास्ट डेट  रिवाइज्ड लास्ट डेट
चॉइस फिलिंग की लास्ट डेट  12 दिसंबर 2025 13 दिसंबर 2025 (दोपहर 1:00 बजे तक)
चॉइस लॉकिंग 12 दिसंबर 2025 (शाम 4 बजे से) 12 दिसंबर 2025 (शाम 4:00 बजे) से 13 दिसंबर 2025 (दोपहर 1:00 बजे तक)
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट  12 दिसंबर 2025 जल्द ही 

सीट मैट्रिक्स में जुड़ी 135 नई सीटें 

MCC ने राउंड 2 के लिए सीट मैट्रिक्स में 135 नई MD/MS सीटें जोड़े हैं। इन सीटों को विभिन्न राज्यों के मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में जोड़ा गया है। इससे पहले, MCC ने राउंड 2 के लिए लगभग 2,620 अतिरिक्त सीटें जोड़ी थीं। इन नई सीटों के जुड़ने से अब NEET PG 2025 राउंड 2 काउंसलिंग में उपलब्ध सीटों की कुल संख्या बढ़कर 32,215 हो गई है। यह उन छात्रों के लिए एक बड़ी राहत है। 

डायरेक्ट लिंक - NEET PG काउंसलिंग 2025 लॉगिन

NEET PG काउंसलिंग 2025 के लिए ऑप्शन कैसे भरें? 

छात्रों को ऑनलाइन कॉलेज और सिलेबस का चयन करने के लिए हमारे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'PG Medical' पर क्लिक करें।
  3. 'छात्र गतिविधि बोर्ड' के अंतर्गत, 'नए रजिस्ट्रेशन 2025' पर क्लिक करें।
  4. अपनी लॉगिन डिटेल्स फिल करें।
  5. डैशबोर्ड में, अपनी पसंद चुनें और भरें।
  6. सबमिट पर क्लिक करके और उसे डाउनलोड करें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

    Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

    ... Read More
    Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

    Trending

    Latest Education News