भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे आज, 5 जनवरी 2026, को IIT JAM 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। जिन भी छात्रों ने IIT JAM 2026 के एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वह ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर 15 फरवरी 2026 को होने वाले एग्जाम के लिए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
IIT JAM 2026: एग्जाम से जुड़ी इपोर्टेंट डेट्स
छात्र JAM 2026 का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, एग्जाम से जुड़ी अपडेट के लिए सभी छात्र नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | पोस्टपोन |
| IIT JAM 2026 एग्जाम डेट | 15 फरवरी 2026 |
| रिजल्ट की घोषणा | 20 मार्च 2026 |
| स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की अवधि | मार्च के अंतिम सप्ताह से |
IIT JAM 2026 का एडमिट कार्ड - यहाँ क्लिक करें (जल्द ही उपलब्ध होगा)
IIT JAM 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
JAM 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सभी छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाएं।
- छात्र क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे Enrollment ID / Email ID और Password डालें।
- फिर, स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को फिल करके फॉर्म सबमिट करें।
- डिक्लेरेशन बॉक्स पर टिक करें और अपना एडमिट कार्ड देखने के लिए बटन पर क्लिक करें।
- PDF फॉर्मेट में एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
एग्जाम का टाइम और शिफ्ट
IIT JAM 2026 एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित कि जाएगी। छात्र नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।
| शिफ्ट | टाइम | सब्जेक्ट और सब्जेक्ट कोड |
| शिफ्ट 1 | सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 | Chemistry (CY), Geology (GG), Mathematics (MA) |
| शिफ्ट 2 | दोपहर 2:30 से शाम 5:30 | Biotechnology (BT), Economics (EN), Physics (PH), Mathematical Statistics (MS) |
एग्जाम सेंटर से जुड़ी जरूरी निर्देश
- पहचान पत्र: एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना जरूरी है।
- रिपोर्टिंग टाइम: अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय पर पहुंचें। एग्जाम शुरू होने से 90 मिनट पहले पहुंचना बेहतर होता है।
- प्रतिबंधित वस्तुएं: एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है। रफ कार्य के लिए आपको एक 'स्क्रिबल पैड' प्रदान किया जाएगा।
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर: सुनिश्चित करें कि प्रिंटआउट में आपकी फोटो और हस्ताक्षर बिल्कुल साफ दिख रहे हों।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation