चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की जनवरी 2026 में होने वाले एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सोमवार यानी आज, 3 नवंबर, 2025 से शुरू हो गई है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल तीनों लेवल वाले एग्जाम के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिए हैं। सभी छात्र ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org या eservices.icai.org पर जाकर जल्दी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Important Application Dates CA जनवरी 2026 एग्जाम की इंपोर्टेंट डेट्स
चार्टर्ड अकाउंटेंसी के होने वाले जनवरी 2026 एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।
| एग्जाम की एक्टिविटी | डेट्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 3 नवंबर 2025 (सोमवार) |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 16 नवंबर 2025 (रविवार) |
| लेट फीस के साथ लास्ट डेट | 19 नवंबर 2025 (बुधवार) |
| करेक्शन विंडो | 20 नवंबर से 22 नवंबर 2025 |
ICAI CA January Exam 2026 Examination Fee Details: एग्जाम की फीस डिटेल्स
ICAI CA जनवरी 2026 एग्जाम के अलग-अलग लेवल पर एग्जाम फीस निर्धारित की गई है। साथ ही, एग्जाम फीस का भुगतान VISA, MASTER, MAESTRO कार्ड, UPI, रूपे कार्ड और नेट बैंकिंग से ही किया जा सकेगा। जानकारी के लिए नीचे देखें।
इंटरमीडिएट कोर्स एग्जाम की फीस डिटेल
| केंद्र | सिंगल ग्रुप/ यूनिट | दोनों ग्रुप/ यूनिट 2 |
| भारतीय केंद्र | ₹1500 | ₹2700 |
| विदेशी केंद्र (भुटान, नेपाल को छोड़कर) | US$ 325 | US$ 550 |
| थिम्फू (भुटान) काठमांडु (नेपाल) | ₹2200 | ₹3400 |
फाइनल कोर्स एग्जाम की फीस डिटेल
| केंद्र | सिंगल ग्रुप | दोनों ग्रुप |
| भारतीय केंद्र | ₹1800 | ₹3300 |
| विदेशी केंद्र (भुटान, नेपाल को छोड़कर) | US$ 325 | US$ 550 |
| थिम्फू (भुटान) काठमांडु (नेपाल) | ₹2200 | ₹4000 |
फाउंडेशन कोर्स एग्जाम की फीस डिटेल
| केंद्र | फीस |
| भारतीय केंद्र | ₹1500 |
| विदेशी केंद्र (भुटान, नेपाल को छोड़कर) | US$ 325 |
| थिम्फू (भुटान) काठमांडु (नेपाल) | ₹2200 |
Tentative CA January 2026 Exam Schedule: संभावित CA जनवरी 2026 एग्जाम का शेड्यूल
ICAI ने जनवरी 2026 एग्जाम की डेट्स पहले ही घोषित कर दी हैं। ICAI CA जनवरी 2026 एग्जाम का शेड्यूल जानने के लिए नीचे देखें।
1. CA फाइनल एग्जाम की डेट्स
| ग्रुप | डेट्स (जनवरी 2026) |
| ग्रुप I | 5, 7, और 9 जनवरी 2026 |
| ग्रुप II | 11, 13, और 16 जनवरी 2026 |
2. CA इंटरमीडिएट एग्जाम की डेट्स
| ग्रुप | डेट्स (जनवरी 2026) |
| ग्रुप I | 6, 8, और 10 जनवरी 2026 |
| ग्रुप II | 12, 15, और 17 जनवरी 2026 |
3. CA फाउंडेशन एग्जाम की डेट्स
| एग्जाम | डेट्स (जनवरी 2026) |
| सभी एग्जाम | 18, 20, 22, और 24 जनवरी 2026 |
CA जनवरी 2026 एग्जाम के लिए रजिस्टर कैसे करें?
चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की जनवरी 2026 में होने वाले एग्जाम के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन करें।
1. ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org या सीधे एग्जाम पोर्टल eservices.icai.org पर जाएं।
2. होम पेज पर “ICAI CA January Exam 2026” लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
4. 'First Time User (New Student)' पर क्लिक करके अपनी प्रोफाइल बनाएं।
5. लॉगिन करने के बाद, 'Apply for Exam' लिंक पर क्लिक करें।
6. छात्र अपनी सभी जानकारी फील करें।
7. फिर, ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) से एग्जाम फीस भरें।
8. रजिस्ट्रेशन फॉर्म फील करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
यहां भी पढ़े: ICAI CA 2025 Result Out

Comments
All Comments (0)
Join the conversation