हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE), ने लाखों छात्रों के इंतजार को जल्द ही खत्म करने का फैसला लिया है। ऐसा कहा और माना दोनों जा रहा हैं कि बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं (Secondary) और 12वीं (Senior Secondary) के बोर्ड एग्जाम 2026 की डेटशीट जारी करेगा। पिछले वर्षों के एग्जाम और अन्य बोर्ड की घोषणा देखते हुए, हरियाणा बोर्ड भी फरवरी 2026 के लास्ट वीक में एग्जाम करा सकती हैं।
HBSE 2026 की डेटशीट कब होगी जारी?
बोर्ड सूत्रों और टीचर्स के अनुसार, हरियाणा बोर्ड एग्जाम से लगभग दो महीने पहले ही डेटशीट जारी कर देता है। इस बार भी उम्मीद है कि HBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट नवंबर 2025 के अंत तक या दिसंबर 2025 की शुरुआत में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर सकता है।
छात्र डेटशीट देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं।
HBSE 2026 Tentative Schedule: फरवरी 2026 से होगी शुरुआत
हरियाणा बोर्ड ने अभी तक कोई ऑफिशियल डेट घोषित नहीं की है, लेकिन पहले के एग्जाम की डेट्स के आधार पर एग्जाम की अनुमानित डेट्स नीचे टेबल पर दी गई है।
| एग्जाम का चरण | अनुमानित डेट्स |
| प्रैक्टिकल एग्जाम | 01 फरवरी से 17 फरवरी 2026 |
| थ्योरी एग्जाम | 20 फरवरी से 04 अप्रैल 2026 तक |
| एग्जाम का टाइम | दोपहर 12:30 PM से 3:30 PM |
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए अनुमानित डेट्स
छात्रों की सुविधा के लिए, सभी सब्जेक्ट की अनुमानित डेट्स देखने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
HBSE 10वीं (SSC) सब्जेक्ट की अनुमानित डेट्स
| अनुमानित डेट्स | सब्जेक्ट |
| 28 फरवरी 2026 | गणित |
| 03 मार्च 2026 | अंग्रेजी |
| 09 मार्च 2026 | विज्ञान |
| 13 मार्च 2026 | सामाजिक विज्ञान |
HBSE 12वीं (HSC) सब्जेक्ट की अनुमानित डेट्स
| अनुमानित डेट्स | सब्जेक्ट |
| 27 फरवरी 2026 | अंग्रेजी |
| 04 मार्च 2026 | भौतिक विज्ञान/अर्थशास्त्र |
| 10 मार्च 2026 | इतिहास/जीव विज्ञान |
| 20 मार्च 2026 | गणित |
कैसे करें डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सरल कदम
सभी छात्र डेट शीट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर देखें। साथ ही, डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप को फॉलो करें।
- होमपेज पर "Announcements" या "Date Sheet" सेक्शन पर क्लिक करें।
- "HBSE Secondary/Senior Secondary Exam Date Sheet 2026" लिंक को खोजें।
- लिंक पर क्लिक करते ही PDF फॉर्मेट में डेट शीट खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी के लिए प्रिंट आउट लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation