CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की आज लास्ट डेट, यहां cuet.nta.nic.in से जल्द करें रजिस्टर

Akshara Verma
Feb 4, 2026, 14:06 IST

CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज बंद हो जाएगी। UG एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्टर करने के लिए सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

CUET UG 2026 Registration Window to Close Today
CUET UG 2026 Registration Window to Close Today

CUET UG 2026 Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज, 4 फरवरी, 2026 को CUET UG 2026 के रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। स्नातक एंट्रेंस एग्जाम में बैठने के इच्छुक छात्रों को लास्ट डेट से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

CUET UG 2026 एग्जाम देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भागीदार संस्थानों में पेश किए जाने वाले स्नातक कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। एग्जाम में बैठने के लिए, छात्रों को CUET UG 2026 रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन प्रोसेस और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फिस जमा करना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी करने के बाद ही छात्रों को एडमिट कार्ड प्राप्त होंगे। 

CUET UG 2026 पंजीकरण - यहां क्लिक करें

CUET UG 2026: CUET UG एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

NTA द्वारा जारी रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, छात्र आज रात 11:50 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्र सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  04 फरवरी 2026 (रात 11:50 PM तक)
फीस भुगतान की लास्ट डेट 07 फरवरी 2026
करेक्शन विंडो  09 से 11 फरवरी 2026
एग्जाम की डेट (संभावित) 11 मई से 31 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट मई 2026 का प्रथम सप्ताह

CUET 2026 की रजिस्ट्रेशन फीस 

CUET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस आपके द्वारा चुने गए सब्जेक्ट्स की संख्या और कैटेगरी के अनुसार फीस तय की गई है। कैटेगरी के अनुसार फीस जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें। 

कैटेगरी  3 सब्जेक्ट की फीस प्रत्येक अतिरिक्त सब्जेक्ट 
सामान्य (General) ₹ 1000 ₹ 400
OBC-NCL / EWS ₹ 900 ₹ 375
SC / ST / PwBD / Third Gender ₹ 800 ₹ 350
भारत के बाहर के केंद्र ₹ 4500 ₹ 1800

CUET 2026 रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

CUET UG 2026 के रजिस्ट्रेशन और एप्लिकेशन प्रोसेस का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी-अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

  1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर 'Registration for CUET (UG) - 2026' लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स (नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर) भरकर रजिस्टर करें।
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त 'Application Number' और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  4. अपनी शैक्षणिक योग्यता (Class 10th/12th), यूनिवर्सिटी और सब्जेक्ट्स का चुनाव करें।
  5. फिर, सभी छात्र फोटो, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक सर्टिफिकेट्स अपलोड करें।
  6. अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस को जमा करें।
  7. लास्ट में 'Confirmation Page' डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News