CBSE Board Exam Changes: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने साल 2025-26 में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम में कई तरह के बदलाव किए हैं। यह बदलाव दोनों कक्षाओं के लिए जरूरी है। इस साल CBSE बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा के एग्जाम में 45 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। दोनों कक्षाओं की परीक्षा 17 फरवरी, 2026 को शुरू होगी।
एग्जाम 2025 में हुए 6 सबसे बड़े बदलाव
- योग्यता आधारित प्रश्नों की संख्या बढ़ी
अब एग्जाम में सीधे सवाल कम और योग्यता आधारित सवाल ज्यादा पूछे जाएंगे। 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में अब 50% प्रश्न ऐसे होंगे जो छात्र के कॉन्सेप्ट और वास्तविक जीवन में उसके प्रयोग पर आधारित होंगे। इनमें Case-study, Assertion-Reasoning और Source-based प्रश्न शामिल हैं।
- रट्टा मार पढ़ाई को "बाय-बाय"
CBSE अब लॉन्ग प्रश्नों के वेटेज को कम कर रहा है। बोर्ड चाहता है कि छात्र उत्तरों को याद करने के बजाय उन्हें समझ कर अपनी भाषा में लिखें।
- ओपन बुक एग्जाम का ट्रायल
बोर्ड ने कुछ चुनिंदा सब्जेक्ट्स के लिए 'ओपन बुक एग्जाम' का प्रस्ताव रखा है। इसमें छात्र कठिन विषयों (जैसे गणित और अंग्रेजी) में अपनी पाठ्यपुस्तकों की मदद ले सकेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों की विश्लेषण क्षमता को जांचना है।
- एग्जाम के दो अवसर
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत, अब छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। यदि कोई छात्र पहली परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह दूसरी परीक्षा (मई-जून के आसपास) में बैठ सकता है और जिसमें बेहतर अंक आएंगे, उसे ही अंतिम परिणाम माना जाएगा।
- डिजिटल आंसर शीट चेकिंग (Digital Evaluation)
बोर्ड अब उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 'डिजिटल इवैल्यूएशन' सिस्टम पर जोर दे रहा है। इससे रिजल्ट जारी करने में तेजी आएगी और मानवीय गलतियों की संभावना कम होगी।
- सिलेबस में 15% की कटौती
छात्रों पर से पढ़ाई का बोझ कम करने के लिए बोर्ड ने कुछ सब्जेक्ट के सिलेबस में लगभग 15% तक की कमी की है। इससे छात्रों को महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर गहराई से फोकस करने का समय मिलेगा।
एग्जाम पैटर्न और अंक विभाजन
छात्र एग्जाम पैटर्न और अंक विभाजन के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| प्रश्न का प्रकार | कक्षा 10वीं (वेटेज) | कक्षा 12वीं (वेटेज) |
| योग्यता आधारित प्रश्न | 50% | 50% |
| वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) | 20% | 20% |
| लघु/दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Short/Long) | 30% | 30% |
| इंटरनल असेसमेंट | 20 अंक | 20-30 अंक |
एग्जाम सेंटर के लिए महत्वपूर्ण नियम
- रिपोर्टिंग टाइम: छात्रों को सुबह 10:00 बजे तक सेंटर पहुंचना अनिवार्य है। एग्जाम 10:30 बजे शुरू होगी।
- ड्रेस कोड: नियमित छात्रों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड अनिवार्य है।
- सेंटर में ले जाने वाले: पारदर्शी पेन पाउच, नीला/बॉल पॉइंट पेन, पानी की पारदर्शी बोतल और एनालॉग घड़ी।
- सख्त मनाही: मोबाइल, डिजिटल वॉच, ब्लूटूथ या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर 2 साल तक का बैन लग सकता है।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation