भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बैंगलोर द्वारा आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। एग्जाम आयोजित होने के कुछ ही दिनों बाद, ऑफिशियल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है।
सभी छात्र CAT की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट देखकर डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑब्जेक्शन दर्ज करने की लास्ट डेट
IIM ने छात्रों को आंसर-की में दिए गए किसी भी उत्तर के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए एक लिमिट टाइम पीरियड दिया है।
| डिटेल्स | डेट्स |
| आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी | 5 दिसंबर 2025 |
| ऑब्जेक्शन दर्ज करने की शुरुआत | 8 दिसंबर 2025 |
| ऑब्जेक्शन दर्ज करने की लास्ट डेट | 10 दिसंबर 2025 |
| फाइनल आंसर-की जारी | जनवरी 2026 (एक्सपेक्टेड) |
| CAT 2025 रिजल्ट | जनवरी 2026 (एक्सपेक्टेड) |
आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?
CAT 2025 एग्जाम के आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'Candidate Login' टैब पर क्लिक करें।
- फिर, अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड फील करें।
- लॉग-इन करने के बाद, डैशबोर्ड पर 'Candidate Response' और 'Objection Form' टैब पर क्लिक करें।
- फिर, 'Candidate Response' पर क्लिक करके अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की को डाउनलोड कर लें।
CAT 2025 10 December: 10 दिसंबर तक ऑब्जेक्शन कर सकते है दर्ज
कैट आंसर-की मदद से छात्र अपने आंसर का मूल्यांकन कर सकते हैं। ऐसे में यदि कोई छात्र किसी आंसर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने ऑब्जेक्शन को दर्ज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए यह विंडो 08 दिसंबर दोपहर 12 बजे से एक्टिव कर दी जाएगी। छात्र 08 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक अपने ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।
CAT 2025 के ऑब्जेक्शन कैसे करें दर्ज?
छात्र नीचे दिए इन स्टेप्स से जाने की CAT 2025 के आंसर-की आने के बाद कैसे ऑब्जेक्शन कर सकते हैं?
- सबसे पहले CAT 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर, लॉग-इन के बाद 'Objection Form' टैब पर क्लिक करें।
- आपको जिस प्रश्न संख्या और सेक्शन (VARC, DILR, QA) के लिए ऑब्जेक्शन दर्ज करना है, उसे चुनें।
- ऑब्जेक्शन का कारण स्पष्ट करते हुए उचित प्रमाण (जैसे किसी पुस्तक या स्रोत का संदर्भ) संलग्न करें।
- ऑब्जेक्शन दर्ज करने की फीस सबमिट करें। फिर, फॉर्म सबमिट करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation