Budget 2026 Highlights: केंद्र सरकार की ओर से रविवार को लोकसभा में आम आदमी का बजट पेश कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वां बजट पेश कर आगामी एक साल में होने वाली सरकार की कुल आय और कुल व्यय का लेखा-जोखा बताया।
सरकार ने बजट में यह स्पष्ट किया है कि उसका ध्यान किसान, महिला, इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा और परिवहन क्षेत्र में है। सरकार की ओर से इस बार कुल 53 लाख 47 हजार 315 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है, जिसमें सबसे अधिक व्यय परिवहन क्षेत्र के लिए रखा गया है। वहीं, सबसे अधिक बजट वित्त मंत्रालय और इसके बाद रक्षा मंत्रालय को जारी किया गया है।
Ministry-wise Budget Allocation 2026: किस मंत्रालय को कितना मिला है बजट
| मंत्रालय (Ministry) | आवंटित राशि (Allocated Amount) |
| परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Atomic Energy) | 24123 |
| आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) | 4408.93 |
| रसायन और उर्वरक मंत्रालय (Ministry of Chemicals and Fertilizers) | 177061 |
| नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) | 2102.87 |
| कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) | 3635 |
| वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) | 17843.90 |
| संचार मंत्रालय (Ministry of Communications) | 102267 |
| पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय (Ministry of Development of North Eastern Region) | 6812 |
| शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) | 139289 |
| विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) | 22118.97 |
| वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) | 1972509 |
| स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) | 106530 |
| गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) | 255233 |
| जल शक्ति मंत्रालय (Ministry of Jal Shakti) | 94807 |
| सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) | 309875.30 |
Sector-wise Budget Allocation: किस मद में कितना खर्च करेगी सरकार
| मद | राशि (Amount) |
| परिवहन | 5,98,520 |
| रक्षा | 5,94,585 |
| ग्रामीण विकास | 2,73,108 |
| गृह कार्य | 2,55,234 |
| कृषि और संबद्ध कार्यकलाप | 1,62,671 |
| शिक्षा | 1,39,289 |
| ऊर्जा | 1,09,029 |
| स्वास्थ्य | 1,04.599 |
| शहरी विकास | 85,522 |
| आईटी और दूरसंचार | 74,560 |
| वाणिज्य और उद्योग | 70,296 |
| सामाजिक कल्याण | 62,362 |
| वैज्ञानिक विभाग | 55,756 |
| कर प्रशासन | 45,500 |
| विदेश कार्य | 22,119 |
| वित्त | 20,649 |
| पूर्वोत्तर विकास | 6,812 |
मंत्रालय और मद बजट में क्या है अंतर
आप यहां सोच रहे होंगे कि यहां मद और मंत्रालय के बजट में क्या अंतर है। आपको बता दें कि यहां मद से मतलब है कि सरकार किस क्षेत्र में सबसे अधिक खर्च करेगी। दरअसल, जब भी बात मद की होती है, तो यहां कई मंत्रालय एक साथ आ जाते हैं। उदाहरण के तौर पर समझें, जैसे कि सरकार ने सबसे अधिक व्यय परिवहन के लिए रखा है। अब परिवहन में सड़क और राजमार्ग मंत्रालय, रेल मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय शामिल है, जो कि परिवहन क्षेत्र में विकास करेंगे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation