'वेस्ट बंगाल नहीं, पश्चिम बंग कहलाएगा राज्य', सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, जानें क्या है पूरा मामला?

Last Updated: Nov 23, 2026, 17:34 IST

Paschim Banga Proposal 2026: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' (Paschim Banga) करने का एक बड़ा ऐलान किया है, जिसे राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है। यह प्रस्ताव अब 9 दिसंबर 2026 को विधानसभा में पेश किया जाएगा। सभी लोग आगे की जानकारी के बारे में जानने के लिए यहां पढ़े। 

West Bengal State Renaming Proposal CM Suvendu Adhikari
West Bengal State Renaming Proposal CM Suvendu Adhikari

West Bengal Name Change to Paschim Banga: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार यानी आज 23 नवंबर 2026 को राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' (Paschim Banga) करने के प्रस्ताव का बड़ा ऐलान किया है। राज्य सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी गई है। साथ ही, अब इसे 9 दिसंबर 2026 को राज्य विधानसभा में पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अनुसार, राज्य को बंगाली में 'पश्चिम बंग' कहा जाता है। साथ ही, सरकार चाहती है कि अंग्रेजी में भी इसका नाम 'Paschim Banga' ही जारी किया जाए। विधानसभा से प्रस्ताव को पारित होने के बाद इसे आवश्यक संसदीय और कानूनी प्रक्रिया के लिए भारत सरकार के पास भेजा जाएगा।

20 जून 1947 के इतिहास और 9 दिसंबर की विधानसभा कार्यवाही

राज्य सचिवालय में कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ‘पश्चिम बंगाल के गठन का इतिहास 20 जून 1947 से जुड़ा है। साथ ही, उस इतिहास को मान्यता भी मिलनी चाहिए।’ उन्होंने यह स्पष्ट कहा कि 'वेस्ट बंगाल' के बजाय राज्य का नाम 'पश्चिम बंग' होगा और अंग्रेजी में भी इसे ठीक इसी रूप में लिखा जाना चाहिए।

विधानसभा का भी शीतकालीन सेशन 4 दिसंबर से 14 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है, और इसी सेशन के दौरान 9 दिसंबर को नाम परिवर्तन से जुड़ा प्रस्ताव सदन में लाया जाएगा। इससे पहले जुलाई 2018 में तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार ने राज्य का नाम 'बांग्ला' करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन केंद्र सरकार ने उस प्रस्ताव पर कोई भी विचार नहीं किया था।

नाम बदलने की प्रक्रिया: कैसे तय होता है नया नाम?

यदि किसी भी राज्य का नाम बदलना होता है, तो उसका एक ऑफिशियल प्रोसेस होता है। जी हां, यह प्रक्रिया भारत के संविधान के आर्टिकल 3 के अंदर संचालित होती है:

  • विधानसभा का प्रस्ताव: राज्य मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद राज्य विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाता है।
  • केंद्र और संवैधानिक स्टेज: विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाता है, जहां गृह मंत्रालय सहित संबंधित विभागों की प्रक्रिया और राष्ट्रपति की सिफारिश के बाद संसद में विधेयक लाया जाता है।
  • संसदीय मंजूरी: संविधान के अनुच्छेद 4 के अंदर ऐसे विधेयक को संसद में पारित करने के लिए साधारण बहुमत यानी Simple Majority की भी आवश्यकता होती है, इसे अनुच्छेद 368 के अंदर संविधान संशोधन नहीं माना जाता, और पारित होने पर संविधान की पहली अनुसूची में संशोधन होता है।

9 दिसंबर को आगे क्या होगा? 

राज्य के नाम को बदलकर 'पश्चिम बंग' करने के प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल से आगे बढ़कर 9 दिसंबर 2026 को विधानसभा में पेश होने के लिए रखा गया है। सदन की कार्यवाही के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि प्रस्ताव किस रूप में पारित होता है। साथ ही, आगे केंद्र लेवल पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

यहां भी पढ़े: 

10 देशों का सफर करने वाली दुनिया की इकलौती नदी, तय करती है 2800KM की यात्रा - डेन्यूब नदी 

SSC CHSL City Slip 2026 Live Update: 30 नवंबर से शुरू होगा टियर-1 एग्जाम, जानें कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप और कैसे करें PDF डाउनलोड

SSC CGL Result 2026 कब आएगा? जानें Latest Updates 

24 november school holiday 2026: गुरु नानक जयंती पर क्या यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बंद रहेंगे स्कूल?

NCERT Textbook: बोर्ड एग्जाम से पहले किताबों की खराब छपाई पर गुस्साए पेरेंट्स, जानें NCERT ने क्या कहा?


Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 23, 2026, 17:34 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News