Weekly Current Affairs Quiz: हाल ही में ‘जननी’ प्लेटफॉर्म किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया?

Last Updated: May 9, 2026, 18:09 IST

Weekly Current Affairs Quiz 02 May to 09 May 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से प्रसार भारती के नए अध्यक्ष, ‘जननी’ प्लेटफॉर्म, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स आदि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।  

Weekly Current Affairs Quiz: हाल ही में ‘जननी’ प्लेटफॉर्म किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया?
Weekly Current Affairs Quiz: हाल ही में ‘जननी’ प्लेटफॉर्म किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया?

Weekly Current Affairs Quiz 02 May to 09 May 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से प्रसार भारती के नए अध्यक्ष, ‘जननी’ प्लेटफॉर्म, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स आदि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।  

1. हाल ही में प्रसार भारती के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A) अमिताभ बच्चन
B) प्रसून जोशी
C) अनुपम खेर
D) मनोज तिवारी

उत्तर: B) प्रसून जोशी

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रसिद्ध गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ श्री प्रसून जोशी को भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पहले, श्री जोशी अगस्त 2017 से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC), मुंबई के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने फिल्म उद्योग के हितधारकों के साथ जुड़कर फिल्म प्रमाणन प्रक्रियाओं को मजबूत करने में योगदान दिया।

2. UIDAI ने डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सुरक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान के लिए किस संस्थान के साथ 5 साल के सहयोग के लिए हाथ मिलाया है?
A) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi)
B) राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU)
C) भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (IIM Ahmedabad)
D) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
उत्तर: D) राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU)

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) ने डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सुरक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्रों में एक संरचित, पांच साल के सहयोग को स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है।

3. हाल ही में ‘जननी’ प्लेटफॉर्म किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया?

A. शिक्षा मंत्रालय

B. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

C. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

D. ग्रामीण विकास मंत्रालय 

उत्तर: C. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

देश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय नवाचार एवं समावेशिता शिखर सम्मेलन-“भारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार देने वाली सर्वोत्तम कार्य प्रणालियां”-के दौरान ‘जननी’ (JANANI) (प्रसवपूर्व, प्रसवोत्तर और नवजात शिशु एकीकृत देखभाल यात्रा) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।

4. हाल ही में किसने इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स (EGRs) लॉन्च किया है?

A) सेबी
B) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया
C) केन्द्रीय वित्त मंत्रालय
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) ने आधिकारिक तौर पर 4 मई, 2026 को इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स (EGRs) लॉन्च किए। एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, इस नए सेगमेंट का उद्देश्य भारत के सोने के बाजार में पारदर्शिता, दक्षता और औपचारिकता को बढ़ाना है। NSE को उम्मीद है कि यह लॉन्च भौतिक सोने के बाजार को वित्तीय बाजारों से जोड़ेगा, जिससे सोने के लिए एक सुरक्षित और विनियमित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा।

5. राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान ने किस संस्था के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?

A. नीति आयोग

B. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

C. आईआईटी वाराणसी  

D. विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) 

उत्तर: D. विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) 

विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, नीति और कूटनीति के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) ने 6 मई 2026 को विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी संयुक्त अनुसंधान, नीति विश्लेषण, क्षमता निर्माण और ज्ञान साझाकरण के माध्यम से आगे बढ़ाई जाएगी। 

6. 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के श्रमिकों के लिए देशव्यापी वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल का शुभारंभ किस केन्द्रीय मंत्री ने किया?
A. अमित शाह
B. धर्मेंद्र प्रधान
C. अश्विनी वैष्णव
D. डॉ. मनसुख मांडविया 

उत्तर: D. डॉ. मनसुख मांडविया  

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने हाल ही में दिल्ली के बसईदारापुर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी श्रमिकों के लिए देशव्यापी वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल का शुभारंभ किया। यह पहल भारत के श्रमिकों के लिए व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा कवरेज को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

7. हाल ही में इंडिया पोस्ट का 100वां N-Gen पोस्ट ऑफिस कहाँ स्थापित किया गया?
A. गुवाहाटी विश्वविद्यालय
B. दिल्ली विश्वविद्यालय
C. नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (एनईएचयू), शिलांग
D. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

उत्तर: C. नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (एनईएचयू), शिलांग

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 6 मई 2026 को वर्चुअल माध्यम से शिलांग स्थित नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (एनईएचयू) में इंडिया पोस्ट के 100वें एन-जन पोस्ट ऑफिस (N-Gen Post Office) का उद्घाटन किया। इस आधुनिक और युवा-केंद्रित डाक सुविधा को विशेष रूप से विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और परिसर के निवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। 

8. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ग्राउंड-बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खरीद के लिए किस कंपनी के साथ अनुबंध किया है?
A) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
B) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
C) भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL)
D) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL)

उत्तर: D) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए पांच ग्राउंड-बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, हैदराबाद के साथ 1,476 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है, जिसमें न्यूनतम 72% स्वदेशी सामग्री होगी। 'बाय (इंडियन-इंडिजिनसली डिज़ाइनड, डेवलप्ड एंड मैन्युफैक्चर्ड)' श्रेणी के तहत इस अनुबंध पर रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में 05 मई, 2026 को कर्तव्य भवन-2, नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए।

9. हाल ही में आनंद आरके और सुप्रिया शर्मा को पुलित्जर पुरस्कार किस श्रेणी में प्राप्त हुआ है?
A) ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्टिंग
B) अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग
C) इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री
D) फीचर फोटोग्राफी
उत्तर: C) इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री

दो भारतीय पत्रकारों ने भारत में साइबर अपराध को उजागर करने वाली एक कला रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट के लिए प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार जीता है। आनंद आरके और सुप्रिया शर्मा, नताली ओबिको पियर्सन के साथ, सोमवार को इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री श्रेणी में ब्लूमबर्ग के लिए तैयार की गई अपनी रिपोर्ट के लिए विजेता घोषित किए गए।

10. संशोधन विधेयक, 2026 के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाकर कितना किये जाने का प्रस्ताव है?

A. 35

B. 36

C. 37

D. 40 

उत्तर: C. 37

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में संसद में ‘सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह विधेयक ‘सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956’ में संशोधन कर भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने से संबंधित है। इस संशोधन के तहत मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की संख्या वर्तमान 33 से बढ़ाकर 37 की जाएगी, यानी इसमें 4 नए न्यायाधीश जोड़े जाएंगे।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 9, 2026, 18:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News