Vande Bharat Sleeper: नई दिल्ली से वाराणसी वंदे भारत स्लीपर, ट्रेन में मिलेगी ये हाई-क्लास सुविधाएं, बस इतना है किराया
Vande Bharat Sleeper: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 31 अक्टूबर को वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली यह ट्रेन करीब 760 KM का सफर तय करेगी। ट्रेन में कुल 16 कोच है।
Vande Bharat Sleeper Varanasi-Delhi: वाराणसी से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब इस रूट पर रातभर का सफर पहले से ज्यादा आरामदायक और तेज होने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन के शुरू होने से पूर्वांचल और NCR के बीच रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी। यह यूपी से चलने वाली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।
इस ट्रेन की खास बात यह है कि यात्री रात में वाराणसी से सफर शुरू कर अगली सुबह दिल्ली पहुंच सकेंगे। रास्ते में प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद जैसे प्रमुख शहरों को भी कवर मिलेगा। चलिय ट्रेन के रूट, स्टॉपेज, टाइमिंग, दूरी और किराये से जुड़ी जरूरी बातें जानते है।
760 किलोमीटर की दूरी तय करेगी वंदे भारत स्लीपर

वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली यह ट्रेन करीब 760 किलोमीटर का सफर तय करेगी। रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक, इस दूरी को पूरा करने में लगभग 9 घंटे 30 मिनट लगेंगे। ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए थर्ड AC, 2nd AC और फर्स्ट AC की व्यवस्था की गई है।
इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों का समय भी बचेगा। मौजूदा शिवगंगा एक्सप्रेस के मुकाबले वंदे भारत स्लीपर वाराणसी से दिल्ली पहुंचने में 55 मिनट और दिल्ली से वाराणसी आने में 35 मिनट कम समय लेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे आसपास के जिलों के यात्रियों को भी दिल्ली आने-जाने में सहूलियत होगी।
ट्रेन का रूट इस प्रकार है:
वाराणसी
प्रयागराज
कानपुर सेंट्रल
अलीगढ़
गाजियाबाद
नई दिल्ली
ट्रेन की टाइमिंग और सप्ताह में कितने दिन चलेगी
रेलवे के शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन संख्या 27421 वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली से रात 9:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। वाराणसी से चलने वाली ट्रेन शुक्रवार को और दिल्ली से रवाना होने वाली ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी।
कितना होगा वंदे भारत स्लीपर का किराया?
इस ट्रेन में यात्रियों को फर्स्ट AC, 2nd AC और थर्ड AC में सफर करने का विकल्प है। हालांकि, रेलवे की ओर से टिकट की आधिकारिक कीमतों का ऐलान भी हो गया है।
फर्स्ट AC- 3030
2nd AC- 2470
थर्ड AC- 1915
ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं
ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस-स्टील कार बॉडी और क्रैश-अनुकूल डिज़ाइन
सील्ड फ्लेक्सिबल गैंगवे और ऑटोमैटिक स्लाइडिंग प्लग डोर
नॉइज़ इंसुलेशन और LED लाइटिंग
सेंसर-आधारित इंटरकम्युनिकेशन डोर
एकीकृत यात्री सूचना और संचार प्रणालियाँ
वंदे भारत ट्रेनों को मिला यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स
देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस फरवरी 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर शुरू हुई थी। रेलवे के मुताबिक, अब तक इन ट्रेनों से 9.1 करोड़ से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं और एक लाख से ज्यादा ट्रिप पूरी हो चुकी हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने काशी रेलवे स्टेशन की बढ़ती भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह स्टेशन उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत के लिए एक बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में उभर रहा है। नई स्लीपर ट्रेन से इस दिशा में रेलवे को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगी यह सुविधा? देखें क्या है नियम
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.