IND vs NZ 5th T20I: आखिरी मैच में भी वैभव को नहीं मिला मौका, यहां देखें प्लेइंग 11

Last Updated: Nov 1, 2026, 12:12 IST

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज का पांचवां और आखिरी T20 मुकाबला बस थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है। आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम कुछ बदलावों के साथ उतर सकती है। ओपनिंग में संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से किसी एक को मौका मिल सकता है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

सैमसन की जगह वैभव को मिल सकता है मौका
सैमसन की जगह वैभव को मिल सकता है मौका

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। टीम इंडिया ने शुरुआती मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अब रविवार (1 नवंबर) को दोनों टीमें हैमिल्टन के सेडन पार्क में पांचवें और आखिरी T20 मुकाबले में आमने-सामने है। भारतीय टीम की कोशिश जीत के साथ न्यूजीलैंड दौरे का समापन करने की होगी। वहीं, मेजबान टीम अपने घरेलू मैदान पर एक और जीत दर्ज कर सीरीज को अच्छे नोट पर खत्म करना चाहेगी।

हालांकि, पिछले मुकाबले में मिली हार ने भारतीय टीम को कुछ सवालों के जवाब तलाशने पर मजबूर कर दिया है। ऑकलैंड में खेले गए चौथे T20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से करारी शिकस्त दी थी। इस प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने साफ कर दिया कि सीरीज अपने नाम करने के बावजूद भारत के लिए आखिरी मुकाबला आसान नहीं होने वाला है।

सैमसन की जगह वैभव को मिल सकता है मौका

5वें T20 में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर सबसे ज्यादा चर्चा ओपनिंग जोड़ी को लेकर है। संजू सैमसन की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने सीरीज के पहले मुकाबले में 67 रन की शानदार पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद उनका बल्ला खामोश रहा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनके विकल्प पर विचार कर सकता है।

दूसरी तरफ, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की दावेदारी भी मजबूत है। उन्होंने वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में महज 19 गेंदों पर 45 रन ठोककर सभी का ध्यान खींचा था। अब देखना होगा कि आखिरी मुकाबले में संजू को एक और मौका मिलता है या वैभव की प्लेइंग इलेवन में वापसी होती है।

IND vs NZ 5th T20I: मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पांचवां T20 मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को खेला जाएगा। यह मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में 12:30 बजे से शुरू होने जा रहा है।

मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां T20

तारीख: 1 नवंबर 2026, रविवार

समय: दोपहर 12:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

स्थान: सेडन पार्क, हैमिल्टन

सीरीज का स्कोर: भारत 3-1 से आगे

भारत की प्लेइंग इलेवन

आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम कुछ बदलावों के साथ उतर सकती है। ओपनिंग में संजू सैमसन को मिला मौका, वैभव बेंच पर। वहीं, ऑलराउंडर और तेज गेंदबाजी विभाग में भी टीम के पास विकल्प मौजूद हैं।

भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (W), श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड की टीम भी आखिरी मुकाबले में जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

टीवी और मोबाइल पर कहां देखें मुकाबला?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें T20 मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के टीवी चैनलों पर किया जाने वाला है। वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

LPG से लेकर FD रिटर्न तक… 1 नवंबर से होने जा रहे ये 5 बड़े वित्तीय बदलाव? देखें अपडेट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 1, 2026, 11:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News