योगी सरकार का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के भत्तों में भारी इजाफा, देखें नई दरें
यूपी सरकार के नए आदेश ने अनुसार, वर्दी भत्ता, वर्दी नवीनीकरण भत्ता, वर्दी धुलाई भत्ता, यात्रा प्रतिपूर्ति, विशेष भत्ता और प्रोत्साहन भत्ता दरों में 50 प्रतिशत से लेकर 400 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है।
Uttar Pradesh: यूपी में सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। वेतन समिति (2016) की सिफारिशों पर गठित मुख्य सचिव समिति की अनुशंसाओं को मंजूरी देते हुए वित्त विभाग ने विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया हैं।
नए आदेश के तहत वर्दी भत्ता, वर्दी नवीनीकरण भत्ता, वर्दी धुलाई भत्ता, यात्रा प्रतिपूर्ति, विशेष भत्ता और प्रोत्साहन भत्ता जैसी कई मदों की दरों में 50 प्रतिशत से लेकर 400 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। संशोधित दरें संबंधित प्रशासनिक विभागों द्वारा आदेश जारी होने की तारीख से लागू कर दी जाएगी।
राज्य के किन कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत
बता दें कि आबकारी विभाग के कर्मचारियों के वर्दी भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। पद के अनुसार यह भत्ता 7500 रुपये से बढ़ाकर 11250 रुपये, 3000 रुपये से 4500 रुपये और 1400 रुपये से 2100 रुपये कर दिया गया है। वहीं वर्दी नवीनीकरण भत्ता भी 6400 रुपये से बढ़ाकर 9600 रुपये, 3000 रुपये से 4500 रुपये और 1400 रुपये से 2100 रुपये कर दिया गया है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए भी खुशखबरी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में छात्र नर्स से लेकर मैट्रन तक वर्दी और वर्दी नवीनीकरण भत्ता अब 2500 रुपये के बजाय 4500 रुपये मिलेगा। वहीं वर्दी धुलाई भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक विभाग के उपचारिका सेवा संवर्ग को भी इसी प्रकार का लाभ मिलेगा।
कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के कर्मचारियों के लिए भी वर्दी और वर्दी नवीनीकरण भत्तों की दरों में समान वृद्धि की गई है, जिससे इस विभाग के कर्मचारियों को भी सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
पीएसी जवानों के लिए भी बढ़े भत्ते
अधीनस्थ न्यायालयों के गैर-न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के यात्रा प्रतिपूर्ति तथा विशेष भत्तों में भी संशोधन किया गया है। नई दरों के अनुसार ये भत्ते 100 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये, 150 रुपये से 450 रुपये और 200 रुपये से 600 रुपये कर दिए गए हैं। पेशकार और स्टेनोग्राफर के वर्दी तथा वर्दी नवीनीकरण भत्ते की नई दर 4500 रुपये तय की गई है।
पुलिस मुख्यालय भत्ता बढ़कर 2000 रुपये
गृह विभाग में पीएसी कर्मियों को मिलने वाले मासिक भत्तों में भी खासी बढ़ोतरी हुई है। विभिन्न कैटेगरी में PAC भत्ता अब 2700 रुपये तक मिलेगा। वहीं पुलिस मुख्यालय भत्ता 800 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है। PAC की कमांडो कंपनियों में तैनात जवानों के प्रोत्साहन भत्ते में भी कई गुना इजाफा किया गया है, जिससे उन्हें पहले की तुलना में अधिक लाभ मिलेगा।
कब से लागू होंगी नई दरें?
वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित भत्तों का लाभ संबंधित प्रशासनिक विभागों द्वारा आदेश जारी किए जाने की तिथि से प्रभावी होगा। सरकार के इस फैसले से आबकारी, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, कारागार, न्यायालय और गृह विभाग सहित कई विभागों के हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.