US Midterm Elections Results 2026: डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत, अब चर्चा में वीटो पावर
अमेरिकी मिड-टर्म इलेक्शन में डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार विजय हासिल करते हुए सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी को झटका दे दिया है। पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी संसद के दोनों सदनों यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है।
US Midterm Elections Results 2026: अमेरिका में हुए 2026 के मिड टर्म (मध्यावधि) चुनावों के नतीजों ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी संसद के दोनों सदनों यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। इस जीत के बाद अमेरिकी राजनीति में सत्ता का समीकरण बदलता हुआ दिख रहा है। अब ट्रंप के लिए अपनी नीतियों और फैसलों को संसद से मंजूरी दिलाना आसान नहीं होगा। डेमोक्रेट्स की इस जीत पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी खुशी जाहिर की है।
चुनावी नतीजों के बाद अब अमेरिकी राजनीति में 'वीटो पावर' की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप के पास संसद से पारित विधेयकों को रोकने का अधिकार है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वीटो (VETO) पावर क्या है और इसका इस्तेमाल किस तरह किया जाता है?
दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स का दबदबा
2026 के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों में जीत दर्ज की है। इससे पार्टी को संसद में बहुमत मिल गया है। इस नतीजे को ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। अब सरकार के विधायी एजेंडे और नीतिगत फैसलों पर डेमोक्रेट्स की भूमिका अहम होगी।
इल्हान उमर ने बरकरार रखी अपनी सीट
डेमोक्रेटिक नेता इल्हान उमर ने मिनेसोटा के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से एक बार फिर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखते हुए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में एक और कार्यकाल सुनिश्चित कर लिया है।
कंसास में 1932 के बाद पहली बार डेमोक्रेटिक जीत
कंसास के चुनावी नतीजे भी काफी चर्चा में हैं। यहां 1932 के बाद पहली बार किसी डेमोक्रेटिक नेता ने अमेरिकी सीनेट का चुनाव जीता है। इसे राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
अमेरिका को मिला पहला मुस्लिम सीनेटर
मिशिगन से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद ने रिपब्लिकन प्रत्याशी माइक रोजर्स को हराकर जीत हासिल की है। इस जीत के साथ वह अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम सीनेटर बन गए हैं।
अमी बेरा ने आठवीं बार दर्ज की जीत
भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक नेता अमी बेरा ने कैलिफोर्निया के तीसरे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीत हासिल की है। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार रॉब टकर को हराकर लगातार 8वीं बार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में अपनी जगह बनाई है।
एलन मस्क ने भी दी प्रतिक्रिया
चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को मिली हार पर अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अब अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाना ज्यादा आकर्षक लग रहा है।
क्या है राष्ट्रपति की वीटो पावर?
अमेरिकी संविधान के आर्टिकल 1, सेक्शन 7 के तहत राष्ट्रपति को वीटो का अधिकार मिलता है। इसके जरिए राष्ट्रपति संसद से पारित किसी विधेयक को कानून बनने से रोक सकते हैं।
हालांकि, राष्ट्रपति का वीटो अंतिम फैसला नहीं होता। अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदन दो-तिहाई बहुमत से इसे पलट सकते हैं। यानी यदि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में जरूरी समर्थन मिल जाता है, तो राष्ट्रपति की मंजूरी के बिना भी विधेयक कानून बन सकता है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.