उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। यह राज्य जितना बड़ा है, उतनी ही बड़ी यहां की अर्थव्यवस्था भी है। इस कड़ी में यहां के कई ऐसे प्रमुख बाजार हैं, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने का काम कर रहे हैं। कौन-से हैं ये प्रमुख बाजार और कहां हैं स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख बाजार
नोएडा की अट्टा मार्केट
गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित नोएडा की अट्टा मार्केट प्रमुख बाजार है। इस बाजार को यूपी का सबसे महंगा और आधुनिक बाजार माना जाता है। यहां आपको शॉपिंग मॉल से लेकर लक्जरी दुकानें तक मिल जाएंगी। यहां कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स व गहनें समेत अन्य उत्पाद मिलते हैं।
लखनऊ का अमीनाबाद बाजार
लखनऊ का अमीनाबाद बाजार एक ऐतिहासिक बाजार है, जो कि अवध सूबे काल से चला आ रहा है। यहां आपको लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी, पारंपरिक गहनें व जूतें समेत अन्य सामान मिल जाएंगे। यह बाजार प्रमुख रूप से शादी की खरीददारी के लिए जाना जाता है।
लखनऊ का हजरतगंज बाजार
लखनऊ का हजरतगंज एक पॉश शॉपिंग एरिया है। साथ ही, यह यहां का सबसे पुराना बाजार भी है। आपको बता दें कि इस बाजार में कैफे, थियेटर व रेस्तरां से लेकर महंगे ब्रांड के कपड़ें व जूतों की खरीददारी की जा सकती है।
आगरा का किनारी बाजार
दिल्ली की तरह आगरा में भी किनारी बाजार मौजूद है। यह शहर का सबसे बड़ा थोक बाजार है, जहां कालीन, कपड़े, चमड़ा उत्पाद और कांच से बने कीमती सामान भी मिलते हैं।
कानपुर का मीना बाजार
आपने कानपुर के मीना बाजार के बारे में तो पढ़ा ही होगा। यह बाजार अपने यहां के चमड़ा उत्पाद और कपड़े के लिए जाना जाता है। यहां की तंग गलियां आपको पुरानी दिल्ली की तंग गलियों की याद दिलाएंगी, जहां फुटपाथ से भी आप खरीदारी कर सकते हैं।
लखनऊ का चौक बाजार
लखनऊ का चौक बाजार विशेष रूप से इत्र और चिकनकारी के लिए जाना जाता है। यहां आपको अवधी कला के सामान, साड़ियां और कुर्ते समेत गहने भी मिल जाएंगे।
बनारस का गोदौलिया बाजार
वाराणसी का गोदौलिया बाजार यूपी के प्रमुख बाजारों में शामिल है। यह एक बड़ा शॉपिंग केंद्र है, जहां बनारसी साड़ियों से लेकर लकड़ी के खिलौने और धार्मिक वस्तुएं मिल जाएंगी।
मेरठ का सर्राफा बाजार
मेरठ का सर्राफा बाजार तो पूरे एशिया में सबसे बड़े सोने के बाजारों में से एक है। यहां आपको सोना-चांदी बड़ी मात्रा में मिलेगा। वहीं, मेरठ खेल के सामान के लिए भी जाना जाता है।
भदोही का कालीन बाजार
भदोही की कालीन विश्व प्रसिद्ध है। ऐसे में इस शहर को कालीन नगरी भी कहा जाता है। बाजार में आपको हाथ से बने हुए कालीन मिल जाएंगे, जो कि अपने डिजाइन व गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।
मथुरा का बाजार
मथुरा का बाजार पारंपरिक बाजारों में शामिल है। यहां आपको धार्मिक वस्तुओं की खरीदारी से लेकर हस्तशिल्प का सामान मिल जाएगा। इस बाजार को विशेष रूप से पूजन सामाग्री से जुड़ी खरीददारी के लिए जाना जाता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation