Vice President of India List in Hindi: हाल ही में देश के 15वें उपराष्ट्रपित के रूप में सीपी राधाकृष्णन के नाम पर मुहर लगी है। वह एनडीए के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया के साझा उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड़्डी को हराया है। आपको बता दें कि जुलाई में स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से यह पद खाली था।
सीपी राधाकृष्णन दक्षिण भारत के प्रमुख नेताओं में शामिल है। उन्हें दक्षिण का मोदी भी कहा जाता है। वह इससे पहले दो बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। वहीं, चुनाव जीतने से पहले वह महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर सेवाएं दे रहे थे।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 66 में उपराष्ट्रपति के चुनाव का जिक्र किया गया है। वहीं, उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद है। राष्ट्रपति के उत्तराधिकारी के रूप में भी यह सबसे पहला पद होता है। इसके अतिरिक्त, उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति भी होता है। आपको यह भी बता दें कि उपराष्ट्रपति का पद अमेरिका के संविधान से लिया गया है। वर्तमान में उपराष्ट्रपति का वेतन 4 लाख रुपये है।
भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल (1952-2025)
क्र. सं. | उपराष्ट्रपति | कार्यकाल (से) | कार्यकाल (तक) | राष्ट्रपति |
1 | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 13 मई 1952 | 12 मई 1962 | डॉ. राजेंद्र प्रसाद |
2 | डॉ. ज़ाकिर हुसैन | 13 मई 1962 | 12 मई 1967 | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन |
3 | वराहगिरि वेंकट गिरि | 13 मई 1967 | 20 जुलाई 1969 | डॉ. ज़ाकिर हुसैन |
4 | गोपाल स्वरूप पाठक | 31 अगस्त 1969 | 30 अगस्त 1974 | वी.वी. गिरि |
डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद | ||||
5 | बसप्पा दानप्पा जट्टी | 31 अगस्त 1974 | 30 अगस्त 1979 | डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद |
नीलम संजीव रेड्डी | ||||
6 | न्यायमूर्ति मुहम्मद हिदायतुल्लाह | 31 अगस्त 1979 | 30 अगस्त 1984 | नीलम संजीव रेड्डी |
ज्ञानी जैल सिंह | ||||
7 | रामास्वामी वेंकटरमन | 31 अगस्त 1984 | 24 जुलाई 1987 | ज्ञानी जैल सिंह |
8 | शंकर दयाल शर्मा | 7 सितंबर 1987 | 24 जुलाई 1992 | रामास्वामी वेंकटरमन |
9 | कोचेरिल रमन नारायणन | 21 अगस्त 1992 | 24 जुलाई 1997 | शंकर दयाल शर्मा |
10 | कृष्ण कांत | 21 अगस्त 1997 | 27 जुलाई 2002 | कोचेरिल रमन नारायणन |
ए.पी.जे. अब्दुल कलाम | ||||
11 | भैरों सिंह शेखावत | 19 अगस्त 2002 | 21 जुलाई 2007 | ए.पी.जे. अब्दुल कलाम |
12 | मोहम्मद हामिद अंसारी | 11 अगस्त 2007 | 10 अगस्त 2017 | प्रतिभा पाटिल |
प्रणब मुखर्जी | ||||
राम नाथ कोविंद | ||||
13 | एम वेंकैया नायडू | 11 अगस्त 2017 | 11 अगस्त 2022 | राम नाथ कोविंद |
14 | जगदीप धनखड़ | 11 अगस्त 2022 | 21 जुलाई 2025 | द्रौपदी मुर्मू |
15 | सीपी राधाकृष्णन | 09 सितंबर 2025 | - | द्रौपदी मुर्मू |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation