उत्तर प्रदेश का इकलौता जिला, जो यूपी के सिर्फ एक जिले से साझा करता है सीमा, जानें नाम

Oct 15, 2025, 11:59 IST

उत्तर प्रदेश को विविधताओं का राज्य कहा जाता है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और समृद्ध इतिहास के लिए भी विश्व विख्यात है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी में एक जिला ऐसा भी है, जो कि सिर्फ यूपी के एक जिले के साथ ही अपनी सीमा साझा करता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

यूपी मैप
यूपी मैप

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। जनसंख्या के हिसाब से देखें, तो यह देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। साल 2011 की जनगणना में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गई है। भारत का यह राज्य सर्वाधिक जिले वाला राज्य भी है।

यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। राज्य के सभी जिले एक से अधिक जिलों के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि, राज्य में एक जिला ऐसा भी है, जो कि यूपी के सिर्फ एक जिले से ही अपनी सीमा साझा करता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

उत्तर प्रदेश में कितने जिले हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि यूपी में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि यूपी में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और मध्यांचल शामिल है। वहीं, प्रदेश में कुल 75 नगर पंचायत, 17 नगर निगम, 28 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मौजूद हैं। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 7246 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। इस शहर को पापड़ का शहर भी कहा जाता है। 

सिर्फ एक जिले से सीमा साझा करने वाला जिला

अब सवाल है कि यूपी में वह कौन-सा जिला है, जो कि यूपी के एक अन्य जिले के साथ सीमा साझा करता है। आपको बता दें कि यह प्रदेश का ललितपुर जिला है। 

किस जिले से साझा करता है सीमा

यूपी का ललितपुर जिला यूपी के झांसी जिले के साथ अपनी सीमा साझा करता है। ललितपुर जिला यूपी के नक्शे में सबसे नीचे आता है और यह तीनों तरफ से मध्य प्रदेश राज्य से घिरा हुआ है। ऐसे में यह अपनी अधिकांश सीमा मध्य प्रदेश के साथ साझा करता है। वहीं, ललितपुर जिले का सिर्फ एक हिस्सा झांसी के साथ सीमा साझा करता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News