भारत का इतिहास उठाकर देखें, तो हमें गौरवशाली और समृद्ध इतिहास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत और धरोहरों की लिस्ट देखने को मिलती हैं। इसकी बानगी हमें भारत की प्राचीन गुफाओं में भी देखने को मिलती हैं, जिन्हें आज से हजारों साल पहले आकार दिया गया था। ये गुफाएं आज भी भारतीय इतिहास की दास्तां बयां करती हैं।
खास बात यह है कि मौजूदा समय में पर्यटक इन गुफाओं को करीब से देखने के लिए पहुंचते हैं। यदि आप भी इन गुफाओं को करीब से जानना चाहते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत की ऐसी 5 ऐतिहासिक गुफाओं के बारे में जानेंगे।
अजंता की गुफाएं
आपने अजंता की गुफाओं के बारे में पढ़ा और सुना ही होगा। ये भारत की सबसे प्रमुख गुफाओं में से एक हैं। इनकी भौगोलिक स्थिति की बात करें, तो ये औरंगाबाद जिले में हैं, जिनका निर्माण दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से 480 ईसा पूर्व का बताया जाता है। यहां दीवारों पर बने चित्रों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। यहां की दीवारों पर बौद्ध समूह से जुड़ी आकृतियां देखने को मिलती हैं।
एलोरा की गुफाएं
एलोरा की गुफाएं भी महाराष्ट्र में ही स्थित हैं। यहां अलग-अलग धर्मों की कुल 34 गुफाएं मौजूद हैं, जिनमें हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म शामिल हैं। इन गुफाओं का निर्माण 600 से 1000 ईसा पूर्व के बीच का बताया जाता है। ऐसे में उस समय हाथों द्वारा दीवार की गई कारीगरी देखते ही बनती है।
भीमबेटका गुफाएं
भीमबेटका गुफाएं मध्य प्रदेश में स्थित हैं। इन गुफाओं का इतिहास 25 हजार साल से भी अधिक पुराना बताया जाता है। यहां की दीवारों पर पेटिंग्स बनी हुई हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब मानव बस्तियों की शुरुआत हुई, तो कुछ मावन बस्तियां यहां आकर बसीं, जिन्होंने यहां गुफाओं में रहकर दीवारों पर चित्र उकेरे। इन चित्रों में शिकार से लेकर पशुओं की आकृतियां बनी हुई हैं।
एलिफेंटा गुफाएं
एलिफेंटा गुफाएं भी महाराष्ट्र में स्थित हैं। इनका संबंध हिंदू धर्म के शैव संप्रदाय से है। इस गुफा में पहुंचने पर आपको त्रिमूर्ति नाम की मूर्ति मिलेगी, जिसमें भगवान शिव के तीनों रूपों को दिखाया गया है।
बादामी गुफाएं
ये गुफाएं कर्नाटक में स्थित हैं, जो कि चालुक्य वास्तुकला से बनी हुई हैं। इनमें चार गुफाएं हैं, जिनमें एक जैन धर्म से, तो तीन हिंदू धर्म से जुड़ी हुई हैं। गुफाओं में दीवारों पर शानदार नक्काशी कई गई है। साथ ही, यहां आने वाले लोग देवी-देवताओं के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
पढ़ेंःउत्तर प्रदेश का वह जिला, जो मुगलों की रहा पहली पसंद, जानें नाम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation