दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन-सा है, यहां जानें नाम

Feb 9, 2026, 18:09 IST

दुनिया में कुल 195 देश हैं, जिनमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, तो 2 गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राष्ट्र हैं। आपने अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप दुनिया के सबसे बड़े देश के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे बड़ा देश
सबसे बड़ा देश

दुनिया में यदि कुल देशों की बात करें, तो इनकी संख्या 195 है। इन देशों में से कुल 193 देश संयुक्त राष्ट्र(United Nation) के सदस्य हैं, जबकि दो गैर-सदस्य पर्यवेक्षक देश हैं। इन देशों में वेटिकन और फिलिस्तीन जैसे देशों का नाम आता है।

यदि हम छोटे-बड़े द्वीपों, आश्रित क्षेत्रों और स्वायत्त प्रदेशों को शामिल कर लें, तो इनकी संख्या 250 को भी पार कर जाएगी। लेकिन, आधिकारिक तौर पर सिर्फ 195 देशों को ही मान्यता प्राप्त है।

आपने दुनिया के अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन-सा है

दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस है। इसका विस्तार पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में है। इन दोनों महाद्वीपों को अलग करने वाली रेखा यूराल पर्वत के नाम से जानी जाती है।

कितना बड़ा है रूस का एरिया 

रूस के कुल एरिया की बात करें, तो यह कुल 17,125,191 वर्ग किलोमीटर में फैल हुआ है। यह धरती पर बसे कुल भू-भाग का एक-आठवें से अधिक का हिस्सा कवर करता है। यदि आप रूस में एक छोर से दूसरे छोर तक यात्रा करते हैं, तो आपको करीब-करीब 9000 किलोमीटर की यात्रा तय करनी पड़ेगी।

प्राकृतिक रूप से समृद्ध है रूस

रूस सिर्फ एक बड़ा देश ही नहीं है, बल्कि यह प्राकृतिक रूप से भी समृद्ध है। यहां कुल जंगली एरिया पूरे दुनिया के जंगल एरिया का अकेला 20 फीसदी है। आपको बता दें कि दुनिया की सबसे गहरी झील Baikal Lake भी यहां स्थित है। इसके अतिरिक्त, रूस में दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस भंडार है। 

कितनी है रूस की जनसंख्या

रूस एक बड़ा देश है, लेकिन इसके बावजूद यहां की जनसंख्या अधिक नहीं है। यहां की जनसंख्या करीब 14.5 करोड़ है। इस जनसंख्या का करीब 75 फीसदी हिस्सा यूरोपीय हिस्से में है, क्योंकि यहां की जलवायु रहने के लिए योग्य है।

यह जमीन का कुल 23 फीसदी हिस्सा है। इसके अलावा रूस का एशियाई हिस्सा साइबेरिया है, जो कि बहुत ही ठंडा स्थान है। ऐसे में यहां जनसंख्या भी बहुत कम देखने को मिलती है।

रूस में है दुनिया का सबसे लंबा रेल मार्ग

रूस जितने बड़े देश को जोड़ने के लिए एक बड़ा रेल नेटवर्क भी है। ऐसे में यहां ट्रांस-साइबेरियन रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा रेल मार्ग है, जो कि मॉस्को को व्लादिवोस्तोक से जोड़ता है। इस रेल मार्ग की कुल लंबाई 9,289 किलोमीटर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस यात्रा को पूरा करने में ही 6 से 7 दिनों का समय लग जाता है। 

russia-rail

Source: Image created with the help of Notebook llm

रोचक जानकारी

आपको बता दें कि रूस के एक बड़े हिस्से में करीब आधे साल तक बर्फ ही जमा रहती है। यहां स्थित गांव Oymyakon दुनिया का सबसे ठंडा गांव माना जाता है, जहां का तापमान -67 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।

पढ़ेंः दुनिया का सबसे बड़ा गांव कौन-सा है, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

 


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News