आईपीएल 2025 का समापन बेहद रोमांचक अंदाज़ में हुआ, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने इतिहास की पहली ट्रॉफी जीतकर नया अध्याय रच दिया, वहीं पंजाब किंग्स (PBKS) को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। लेकिन यह सीज़न केवल एक टीम की जीत का जश्न नहीं था, बल्कि व्यक्तिगत शानदार प्रदर्शनों, उभरते सितारों और कई न भूलने वाले मोमेंट का दौर रहा। दमदार बल्लेबाज़ी, मैच का रुख पलटने वाली गेंदबाज़ी और हैरान कर देने वाले कैच इस सीज़न में क्रिकेट के हर रंग ने दर्शकों को बांधे रखा। आइए नज़र डालते हैं आईपीएल 2025 के सभी प्रकार के अवार्ड और उनके विजेताओं पर.
IPL Winners 2025: किस टीम ने कितनी बार और कब जीता IPL टाइटल?
फाइनल मुकाबले में किसने जीता कौनसा अवार्ड?
आईपीएल 2025 फाइनल में क्रुणाल पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच और ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्ड मिला। जितेश शर्मा को सुपर स्ट्राइकर, शशांक सिंह को सुपर सिक्सेस, और प्रियांश आर्य को ऑन द गो फोर अवॉर्ड मिला। सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता।
आईपीएल 2025 फाइनल अवॉर्ड्स लिस्ट:
अवॉर्ड | विजेता खिलाड़ी | प्रदर्शन |
प्लेयर ऑफ द मैच | क्रुणाल पांड्या | 4 ओवर, 17 रन, 2 विकेट |
सुपर स्ट्राइकर (फाइनल) | जितेश शर्मा | 24 रन (10 गेंदों में) |
सुपर सिक्सेस (फाइनल) | शशांक सिंह | 61* रन, 6 छक्के |
ऑन द गो फोर (फाइनल) | प्रियांश आर्य | 4 चौके |
ग्रीन डॉट बॉल (फाइनल) | क्रुणाल पांड्या | - |
पूरे सीज़न के अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट:
आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप और ऑन द गो फोर, प्रसिद्ध कृष्णा ने पर्पल कैप जीती। सूर्यकुमार यादव बने MVP, मोहम्मद सिराज को ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्ड मिला। निकोलस पूरन ने मारे सबसे ज़्यादा छक्के, वैभव सूर्यवंशी बने सुपर स्ट्राइकर। कामिंदु मेंडिस को कैच ऑफ द सीज़न और CSK को फेयर प्ले अवॉर्ड मिला।
आईपीएल 2025 सीज़न अवॉर्ड्स टेबल:
अवॉर्ड | विजेता खिलाड़ी / टीम |
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीज़न | साई सुदर्शन (GT) |
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीज़न | वैभव सूर्यवंशी (RR) |
सुपर सिक्सेस ऑफ द सीज़न | निकोलस पूरन (LSG) |
ऑन द गो फोर ऑफ द सीज़न | साई सुदर्शन (GT) |
ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द सीज़न | मोहम्मद सिराज (GT) |
कैच ऑफ द सीज़न | कामिंदु मेंडिस (SRH) |
फेयर प्ले अवॉर्ड | चेन्नई सुपर किंग्स |
पर्पल कैप | प्रसिद्ध कृष्णा (GT) |
ऑरेंज कैप | साई सुदर्शन (GT) |
MVP (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर) | सूर्यकुमार यादव (MI) |
आईपीएल 2025 केवल RCB की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक नहीं रहा, बल्कि यह सीज़न लंबे समय तक क्रिकेट प्रेमियों की यादों में बना रहेगा।
This wasn’t luck. This was loyalty paying rent after 18 years. 🤌
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 3, 2025
pic.twitter.com/kOfZ7aX7RF