भारत के 5 सबसे खूबसूरत रेल मार्ग कौन से हैं?

रेलवे का सफर काफी रोमांच से भरा होता है और इस बीच कभी-कभी कुछ ऐसे दृश्य देखने के लिए मिलते हैं, जो आपके मन को पूरी तरह से मोहित कर लेते हैं। ये रेल मार्ग पूरी तरफ से खूबसूरत प्राकृतिक चीजों से भरी है। आज हम आपको भारत के 5 सबसे खूबसूरत रेलमार्ग के बारे में बताएंगे-

Mahima Sharan
Jul 17, 2025, 14:35 IST
Beautiful Rail Route
Beautiful Rail Route

रेलवे भारत की जान है। हर रोज लाखों यात्री इससे सफर करते हैं। सफर छोटी हो या बड़ी रेलवे सभी के लिए सुविधाजनक और किफायती होती है और यही कारण है कि हर वर्ग के लोग इसे अफॉर्ड कर पाते हैं। भारतीय रेलवे हर वर्ग के अनुसार अपनी सुविधा को सुचारु रखता है। हालांकि, रेलवे के कुछ सफर इतने खूबसूरत होते हैं कि उनके नजारे आंखों से कभी भी ओझल नहीं होते। ये रेल मार्ग प्राकृतिक सुंदरता का जीता-जाता उदहारण पेश करते हैं। 

भारत में कुछ खास रेल यात्राएं हैं जो सफर को सुंदर दृश्यों और यादगार अनुभवों के साथ भर देती है। इनमें से 5 खास रेल यात्राएं हैं: कालका से शिमला टॉय ट्रेन, मंडपम से रामेश्वरम, जैसलमेर से जोधपुर, सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग और मुंबई से गोवा। आज हम इन सभी रेल यात्राओं के बारे में आपको बताएंगे, तो आइए जानते हैं इन खूबसूरत रेल मार्ग के बारे में-

आइए देखते हैं खूबसूरत रेल मार्ग की सूची

1. कोंकण रेलवे (मुंबई और गोवा)

2. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (न्यू जलपाईगुड़ी-दार्जिलिंग)

3. हिमालयन क्वीन (कालका-शिमला)

4. कांगड़ा घाटी रेलवे (पठानकोट-जोगिंदरनगर)

5. डेजर्ट क्वीन (जैसलमेर-जोधपुर)


कोंकण रेलवे (मुंबई और गोवा)

railway track

भारतीय रेल के सबसे खूबसूरत रूट कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले हुए हैं। कोंकण रेलवे उनमें से एक है। यह रूट मुंबई और गोवा के बीच है, जहां यात्रा के दौरान अद्भुत और खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए मिलती है। इस रूट में आपको शानदार पर्वत श्रृंखलाएं, नदियोंं, खूबसूरत मोड़,  झीलें व झरनों पर बने बड़े-बड़े पुल देखने के लिए मिलेंगे।

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (न्यू जलपाईगुड़ी-दार्जिलिंग)

rail route

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (न्यू जलपाईगुड़ी-दार्जिलिंग) भी एक खूबसूरत रेल मार्ग है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल इस नैरो गेज रेलवे ट्रैक पर यात्रा करने का एक अलग ही मज़ा है। यहां टॉय ट्रेन खूबसूरत पहाड़ों के बीच से गुज़रती है। इस दौरान कंचनजंगा पर्वत श्रृंखला के अद्भुत नज़ारे देखे जा सकते हैं। इस खूबसूरत सवारी का आनंद लेने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। यहां आपको माउंट कंचनजंगा के अद्भुत दृश्य देखने के लिए मिलेंगे।

हिमालयन क्वीन (कालका-शिमला)

himayal queen

हिमालयन क्वीन भी भारत की सबसे खूबसूरत रेल यात्राओं में से एक है। कालका से शिमला तक का यह रेल मार्ग आपको रोमांच से भर देगा। शिमला पहुंचने से पहले यह ट्रेन 800 पुलों, 103 सुरंगों और 900 मोड़ों से गुज़रती है। यह रेल मार्ग 5 घंटे तक चलती है, जो आपके मन को पूरी तरह से मोह सकती है।

कांगड़ा घाटी रेलवे (पठानकोट-जोगिंदरनगर)

kangara valley

कांगड़ा घाटी रेलवे (पठानकोट-जोगिंदरनगर), भी भारत के सबसे बेहतरीन और खूबसूरत रेल मार्गों में से एक है। इस मार्ग पर आपको धौलाधार पर्वत श्रृंखला देखने को मिलेगा, जो आपके मन को पूरी तरह से मोहित कर लेंगे। यह रेलवे भारत के सबसे अच्छे रेलमार्गों में से एक है।

डेजर्ट क्वीन (जैसलमेर-जोधपुर)

desert queen

भारत के हर शहर और राज्य की अपनी-अपनी एक खूबसूरत पहचान होती है। जैसलमेर से जोधपुर रेलमार्ग ऐसी ही एक जगह है। यहां आपको रेल सफर के दौरार चारों ओर बंजर रेगिस्तान, रेत के टीले, रेगिस्तानी वन्यजीव और जनजातियों से भरपूर खूबसूरत और अद्भूत दृश्य देखने के लिए मिलेंगे। यह रेलमार्ग राजस्थान के थार रेगिस्तान के सूखे जंगलों और बंजर ज़मीन से होकर गुजरता है।

Mahima Sharan
Mahima Sharan

Sub Editor

    Mahima Sharan, working as a sub-editor at Jagran Josh, has graduated with a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC). She has more than 3 years of experience working in electronic and digital media. She writes on education, current affairs, and general knowledge. She has previously worked with 'Haribhoomi' and 'Network 10' as a content writer. She can be reached at mahima.sharan@jagrannewmedia.com.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News