dhanteras 2026 bank holiday: क्या धनतेरस पर बंद रहेंगे बैंक? देखें RBI List
Dhanteras 2026 Bank Holiday: धनतेरस 6 नवंबर 2026 को है और इस दिन बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे क्योंकि यह एक सामान्य कार्यदिवस है। हालांकि, इसके बाद आने वाली दीपावली और भाई दूज पर राज्यों के अनुसार बैंक बंद रहेंगे।
Are Banks Open on Dhanteras 2026: क्या कल 6 नवंबर 2026 शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे? रोशनी और खुशियों के महापर्व दीपावली की शुरुआत धनतेरस के पावन पर्व से ही होती है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को है। इस दिन लोग सोने-चांदी, बर्तन और अन्य नई वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। त्योहार के इस माहौल में अक्सर आम जनता और व्यापारियों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या धनतेरस के दिन बैंक बंद रहेंगे या खुले?
यदि इस साल आपके मन में भी यही सवाल उठ रहा है, तो आप यहां से स्पष्ट कर लें कि धनतेरस के दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, धनतेरस के दिन कोई ऑफिशियल नेशनल या राजपत्रित बैंक की छुट्टी नहीं होती है। परंतु, नवंबर के इस त्योहारी हफ्ते में बैंकों की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल भी नीचे दिया गया है।
दिवाली के दिन बैंक बंद हैं क्या?
दिवाली इस साल 8 नवंबर 2026 को रविवार के दिन पड़ रही है। इस दिन सभी बैंक की ब्रांच वैसे भी बंद रहती हैं, इसलिए दिवाली के दिन बैंक बंद है।
Diwali & Dhanteras 2026: नवंबर 2026 बैंक हॉलिडे टेबल
दीपावली के इस पूरे विक में किस-किस दिन बैंक खुले रहेंगे और किस दिन छुट्टी रहेगी, इसकी डिटेल्ड लिस्ट के बारे में जानने के लिए यहां देखें।
| डेट | डे | त्योहार / अवसर | बैंकों की स्थिति |
| 06 नवंबर 2026 | शुक्रवार | धनतेरस (Dhanteras) | खुले रहेंगे (Open) |
| 07 नवंबर 2026 | शनिवार | छोटी दिवाली (Choti Diwali) | खुले रहेंगे (सामान्य कार्यदिवस) |
| 08 नवंबर 2026 | रविवार | दीपावली / लक्ष्मी पूजा (Diwali) | साप्ताहिक अवकाश (Closed) |
| 10 नवंबर 2026 | मंगलवार | गोवर्धन पूजा / बालीप्रतipada | चयनित राज्यों में बंद (Closed) |
| 11 नवंबर 2026 | बुधवार | भाई दूज (Bhai Dooj) | चयनित राज्यों में बंद (Closed) |
धनतेरस पर बैंकिंग सेवाएं रहेंगी पूरी तरह सामान्य
धनतेरस (6 नवंबर 2026) के दिन शुक्रवार है और यह एक सामान्य कार्यदिवस (Working Day) है, इसलिए आप बैंक की ब्रांच में जाकर अपने सभी जरूरी कार्य आसानी से निपटा सकते हैं:
- कैश निकासी और जमा: आप बैंक जाकर या एटीएम के माध्यम से कैश का लेन-देन कर सकते हैं।
- लोन और दस्तावेज प्रक्रिया: सोने की खरीददारी या अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए लोन संबंधी कागजी कार्रवाई इस दिन की जा सकती है।
- डिजिटल सेवाएं: इसके अलावा यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह 24x7 सुचारू रूप से काम करती रहेंगी।
यहां भी पढ़े: UP School Holiday 2026: त्योहारी सीजन में छात्रों को मिलेगा पढ़ाई से ब्रेक, यहां देखें Full List
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.