भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती हैक, तो इनमें हरियाणा राज्य का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। राज्य अपने देशी खान-पान, सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। राज्य को विशेष बनाने में यहां के जिलों का भी विशेष योगदान है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। यहां के प्रत्येक जिले को अपनी विशेष पहचान मिली हुई है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा के किस शहर को सिरेमिक सिटी भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
हरियाणा का परिचय
हरियाणा राज्य पहले पंजाब प्रांत का हिस्सा हुआ करता था। हालांकि, भाषा, संस्कृति व अन्य आधार पर लोगों की मांग को देखते हुए पंजाब से अलग कर 1 नवंबर, 1966 को हरियाणा राज्य का गठन किया गया।
वहीं, जो हिस्सा पहाड़ी क्षेत्र था, उसे हिमाचल प्रदेश में शामिल कर दिया गया। वहीं, चंडीगढ़ को संयुक्त रूप से दोनों राज्य की राजधानी बनाया गया। इसे केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया, जिससे यहां का सीधा नियंत्रण केंद्र सरकार के पास आ गया। वर्तमान में राज्य कुल 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
हरियाणा में कुल जिले और मंडल
हरियाणा राज्य में कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। ये मंडल अंबाला, रोहतक, हिसार, करनाल गुरुग्राम और फरीदाबाद हैं। राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटें, 10 लोकसभा सीटें, 5 राज्य सभा सीटें, 10 नगर निगम, 19 नगर परिषद् और 58 नगर समितियां हैं। हरियाणा कुल चार राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जिसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
किस शहर को कहा जाता है 'सिरेमिक सिटी
अब सवाल है हरियाणा में किस शहर को सिरेमिक सिटी कहा जाता है। आपको बता दें कि झज्जर जिले में स्थित बहादुरगढ़ शहर को सिरेमिक सिटी भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है 'सिरेमिक सिटी'
बहादुरगढ़ जिले में बड़े स्तर पर सेनेटरी उद्योग स्थापित है, जहां घर व कार्यालयों में इस्तेमाल होने वाली टाइल्स का निर्माण किया जाता है। इसके अतिरिक्त, यहां अन्य सेनेटरी वेयर(वॉश बेसिन, टॉयलेट सीट व सेरेमिक पाइप) का बड़े स्तर पर निर्माण किया जाता है। यहां से देश के विभिन्न हिस्सों में सिरेमिक उत्पादों की आपूर्ति की जाती है। यही वजह है कि इस शहर को सिरेमिक सिटी भी कहा जाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन कसे जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःरेलवे का बड़ा बदलाव, अब AC कोच में इन 6 लोगों के लिए रिजर्व होंगी 6 बर्थ
Comments
All Comments (0)
Join the conversation