Yamuna Expressway पर रफ्तार पर लगी लगाम, अब इतने पर पहुंची मीटर की सुई, तो कटेगा चालान
Yamuna Expressway Speed Limit:यदि आप भी यमुना एक्सप्रेसवे से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है। क्योंकि, सरकार ने इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड कम कर दी है।
Yamuna Expressway Speed Limit: यदि आप भी यमुना एक्सप्रेसवे से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी है। क्योंकि, सर्दी के मौसम को देखते हुए कोहरे और धुंध से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी है।
इस कड़ी में 25 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यदि इस गति सीमा का पालन नहीं किया, तो चालान समेत अन्य कार्रवाई हो सकती है।
क्या दिए गए हैं निर्देश
सर्दी के मौसम में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है, जिससे एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे के कंसेशनायर जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को गति सीमा में कमी के साथ सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाएं भी तुरंत सुनिश्चित करने के लिए कहा है
जगह-जगह लगेंगे सूचना बोर्ड
नई गति सीमा को लेकर एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही, कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए इंट्री और एक्जिट प्वाइंट्स व टोल प्लाजा और सुविधा केंद्रों पर पैम्फलेट पर दिए जाएंगे। इसके अलावा, डिस्प्ले बोर्ड पर भी नई गति सीमा की जानकारी प्रदर्शित होगी।
बदली जाएगी रिफ्लेक्टिव टेप
एक्सप्रेसवे पर कई जगह ऐसी हैं, जहां रेफ्लेक्टिव टेप की चमक कम हो गई है। इससे रात के समय ड्राइविंग करते समय ड्राइवरों को दिशा का पता नहीं लग पाता है। इसे देखते हुए ऐसी जगहों को मार्क कर रिफ्लेक्टिव टेप बदलने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, एक्सप्रेसवे के इंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट्स पर फॉग लाइट लगाने के लिए भी कहा गया है।
Also Read: उत्तर प्रदेश के इन 5 एक्सप्रेसवे पर बदली स्पीड लिमिट, रफ्तार बढ़ाने से पहले जान लें नया नियम
वीकेंड पर रहेगा विशेष ध्यान
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार और रविवार के अलावा छुट्टी वाले दिन भी वाहनों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में इन दिनों में एक्सप्रेसवे पर अधिक सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है, जिससे दुर्घटना की संभावना को बहुत कम किया जा सके।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.