MCC NEET PG Counselling 2026: 25 नवंबर शाम 6 बजे तक छोड़ सकते हैं राउंड 1 और 2 की सीट, जानें MCC के जरूरी नियम

Last Updated: Nov 24, 2026, 18:42 IST

NEET PG Counselling 2026 Updates: MCC ने NEET PG काउंसलिंग 2026 के अंदर राउंड 1 और 2 की सीट से रिजाइन करने की विंडो 25 नवंबर 2026 को शाम 6:00 बजे तक खोल दी है, जिसमें सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त होने का नियम लागू होगा। यहां से सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां देखें।  

MCC NEET PG Counselling 2026
MCC NEET PG Counselling 2026

NEET PG 2026 Seat Resignation: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG काउंसलिंग 2026 के अंदर राउंड 1 और राउंड 2 में अलॉटेड सीटों से इस्तीफा यानी Seat Resignation देने की सुविधा शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) स्थित MCC कार्यालय ने 23 नवंबर 2026 को जारी नोटिस में स्पष्ट किया है कि अलग-अलग कारणों से अपनी सीट छोड़ने के इच्छुक छात्रों के अनुरोधों को देखते हुए यह विंडो खोल दी गई है।

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, छात्र 23 नवंबर 2026 की दोपहर 2:00 बजे से 25 नवंबर 2026  की शाम 6:00 बजे तक अपने राउंड 1 या राउंड 2 की सीट से रिजाइन कर सकते हैं। हालांकि, इस विंडो के दौरान सीट छोड़ने पर छात्रों की सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर ली जाएगी।

NEET PG 2026 Resignation Notice: यहां क्लिक करें

NEET PG 2026 Seat Resignation डिटेल्स 

MCC के नोटिस के अनुसार, सीट सरेंडर या रिजाइन करने का टाइम और एलिजिबिलिटी से जुड़ी कुछ डिटेल्स इस प्रकार हैं:

  • रिजाइन विंडो खुलने का टाइम: 23 नवंबर 2026, दोपहर 2:00 बजे।
  • रिजाइन विंडो बंद होने की लास्ट डेट और टाइम: 25 नवंबर 2026, शाम 6:00 बजे।
  • राउंड 1 के छात्र: जिन्हें राउंड 2 में अपग्रेडेशन नहीं मिला है, वे निर्धारित टाइम के अंदर अपनी सीट से सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त होने की शर्त पर इस्तीफा दे सकते हैं।
  • राउंड 2 में नई सीट पाने वाले छात्र: जिन्होंने राउंड 2 में नई अलॉटेड सीट ज्वाइन कर ली थी, लेकिन अब सीट छोड़ना चाहते हैं, वे सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त होने के साथ सीट खाली कर सकते हैं।
  • राउंड 2 में अपग्रेडेड सीट ज्वाइन करने वाले छात्र: जो छात्र राउंड 2 में अपग्रेड होकर नई सीट ज्वाइन कर चुके हैं। साथ ही, अब सीट छोड़ना चाहते हैं, वे भी सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त होने की शर्त पर निर्धारित अवधि में इस्तीफा दे सकते हैं।
  • आधिकारिक वेबसाइट: mcc.nic.in 

Freeze और Float छात्रों के लिए सीट छोड़ने की प्रक्रिया

MCC ने छात्रों के ऑप्शन के आधार पर इस्तीफे की प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से विभाजित किया गया है:

  • Freeze छात्र: जिन छात्रों ने अपनी सीट Freeze की है, उन्हें इस्तीफा देने के लिए भौतिक रूप से अलॉटेड कॉलेज/ मेडिकल कॉलेज में जाना होगा।
  • Float छात्र: जिन छात्रों का ऑप्शन Float है, वे MCC पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपना इस्तीफा सबमिट कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन Resignation Letter जरूरी: छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि अलॉटेड कॉलेज द्वारा MCC पोर्टल के जरिए उनका Resignation Letter ऑनलाइन जनरेट किया गया हो। यदि ऐसा नहीं होता है, तो इस्तीफे को 'Null & Void' (अमान्य / शून्य) माना जाएगा।

यहां भी पढ़े: AILET 2027 Admit Card Out: NLU दिल्ली का एडमिट कार्ड जारी, यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 24, 2026, 18:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News