पाकिस्तान से कितना बड़ा है भारत देश , जानें यहां
पाकिस्तान, भारत का पड़ोसी देश है। दोनों देश एक-दूसरे से सीमा साझा करते हैं। पाकिस्तान कभी भारत का हिस्सा था, जिसे बाद में अलग कर देश बनाया गया। इस लेख में हम जानेंगे कि भारत पाकिस्तान से कितना बड़ा है।
भारत और पाकिस्तान दोनों ही पड़ोसी देश हैं, जो कि एक-दूसरे के साथ सीमा साझा करते हैं। 1947 से पहले पाकिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था। हालांकि,बंटवारे के बाद पाकिस्तान को अलग कर एक नया देश बनाया गया। हालांकि, पाकिस्तान की तुलना में भारत कई गुना बड़ा देश है। इस लेख में हम जानेंगे कि भारत, पाकिस्तान से कितना बड़ा है।
कितना है भारत और पाकिस्तान का एरिया
भौगोलिक और क्षेत्रीय आकार के आधार पर भारत पाकिस्तान से लगभग चार गुना बड़ा है। भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। यह भारत को विश्व के कुल स्थलीय भाग का 2.4% हिस्सा प्रदान करता है और इसे क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश बनाता है। वहीं, पाकिस्तान का कुल क्षेत्रफल लगभग 8,81,913 वर्ग किलोमीटर है।
भारत, पाकिस्तान से कितना बड़ा है
क्षेत्रफल के लिहाज से पाकिस्तान दुनिया में 33वें स्थान पर आता है। गणितीय अनुपात में भारत, पाकिस्तान से 3.73 गुना अधिक बड़ा है। भारत की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत के केवल तीन राज्यों- राजस्थान (3.42 लाख वर्ग किमी), मध्य प्रदेश (3.08 लाख वर्ग किमी) और महाराष्ट्र (3.07 लाख वर्ग किमी) का क्षेत्रफल मिला दिया जाए, तो वह पूरे पाकिस्तान के क्षेत्रफल से अधिक हो जाता है।
भौगोलिक सीमा और विस्तार
भारत का उत्तर से दक्षिण तक अधिकतम विस्तार 3,214 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम तक विस्तार 2,933 किलोमीटर है। भारत 7 देशों के साथ अपनी जमीनी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। वहीं, पाकिस्तान का विस्तार मुख्य रूप से उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर है और यह केवल 4 देशों भारत, अफगानिस्तान, ईरान और चीन के साथ सीमा साझा करता है। भारत और पाकिस्तान आपस में 3,323 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं, जो भारत के गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से होकर गुजरती है।
दोनों देशों की समुद्री सीमा
भारत तीन ओर से हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से घिरा एक बड़ा प्रायद्वीप है। भारत की कुल मुख्य भूमि और द्वीपों सहित तटरेखा 7,516.6 किलोमीटर लंबी है। भारत का विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र लगभग 23.7 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है। वहीं, पाकिस्तान की तटरेखा केवल दक्षिण में अरब सागर तक सीमित है और इसकी कुल लंबाई मात्र 1,046 किलोमीटर है, जिसका समुद्री आर्थिक क्षेत्र 2.9 लाख वर्ग किलोमीटर है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.