Indian Bank SO Final Result 2026: इंडियन बैंक एसओ फाइनल रिजल्ट indianbank.bank.in पर जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Nov 2, 2026, 14:02 IST

Indian Bank SO Final Result 2026: इंडियन बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 02 नवंबर 2026 को एसओ का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Indian Bank SO Final Result 2026
Indian Bank SO Final Result 2026

Indian Bank SO Result 2026: इंडियन बैंक ने दिनांक 02 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.bank.in पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसके बाद सलेक्टिड कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया और 29 अक्टूबर 2026 को प्रोविजनल रुप से चयनित उम्मीदवारों से जुड़ा नोटिस 2026 जारी किया गया था। अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों को अब डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। 

इंडियन बैंक एसओ की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और PDF में Ctrl+F का उपयोग करके लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

Indian Bank SO Result 2026 डाउनलोड लिंक 

इंडियन बैंक एसओ परीक्षा के फाइनल रिजल्ट का डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इन पदों के चयन में ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। 

इंडियन बैंक एसओ फाइनल रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

Indian Bank SO Result 2026 - हाइलाइट्स

इंडियन बैंक एसओ भर्ती परीक्षा के माध्यम से मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 350 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इंडियन बैंक एसओ के फाइनल रिजल्ट में कुल 129 कैंडिडेट्स को सलेक्ट किया गया। रिजल्ट की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

इंडियन बैंक

पद का नाम 

स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO)

ऑनलाइन परीक्षा की तिथि 

31 मई 2026 

फाइनल रिजल्ट जारी होने की तिथि 

02 नवंबर 2026 

सलेक्टिड कैंडिडेट्स 

129 

ऑफिशियल वेबसाइट 

indianbank.bank.in

Indian Bank SO Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

इंडियन बैंक एसओ परीक्षा का फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और What’s New सेक्शन देखें। 

  • Indian Bank SO Final Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • PDF डाउनलोड करें। 

  • Ctrl+F का उपयोग करके अपना नाम चेक करें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 2, 2026, 14:02 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News