UPSC ESE Mains Result 2026: यूपीएसससी इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Jul 25, 2026, 12:41 IST

UPSC ESE Mains Result 2026: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSC ESE Mains Result 2026
UPSC ESE Mains Result 2026

UPSC ESE Mains Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा दिनांक 21 जून 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड की आवश्यकता नहीं होगी।  

UPSC Engineering Services Mains Result 2026 Download Link 

यूपीएसससी इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। इन पदों के सलेक्शन में विज्ञापन संख्या 02/2026 इंजीनियरिंग के तहत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल है। रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। लिंक नीचे टेबल में भी दिया गया है। 

यूपीएसससी इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा रिजल्ट (नाम और रोल नंबर) डाउनलोड लिंक

क्लिक करें

यूपीएसससी इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा रिजल्ट (रोल नंबर) डाउनलोड लिंक

क्लिक करें

UPSC ESE Stage II Result 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएसससी इंजीनियरिंग सर्विस की प्रारंभिक प्रारंभिक परीक्षा 08 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट 26 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। इस परीक्षा में कुल 1443 उम्मीदवार सफल हुए थे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 474 रिक्त पदों को भरा जाना है। आप नीचे दी गई टेबल से जरूरी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 

पद का नाम 

इंजीनियरिंग सर्विस 

रिक्त पदों की संख्या 

474

विज्ञापन संख्या 

02/2026 इंजीनियरिंग 

परीक्षा का नाम 

यूपीएसससी इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा 

परीक्षा की तिथि 

21 जून 2026 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

25 जुलाई 2026 

प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 

08 फरवरी 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

26 फरवरी 2026

चयन के चरण 

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.upsc.gov.in 

UPSC Engineering Services Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपीएसससी इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले यूपीएसससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं। 

  • What's New सेक्शन को ओपन करें।

  • Engineering Services (Main) Examination 2026 पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • Ctrl+F का उपयोग करके अपना नाम सर्च करें। 

UPSC ESE Mains Result 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम रिजल्ट की PDF में निहित हैं, उन्हें इंटरव्यू प्रोसेस के सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को रोजाना ऑफिशियल वेबसाइट पर देखेने की सलाह दी जाती है। यूपीएसससी इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा के रिजल्ट में उम्मीदवारों के रोल नंबर/नाम दिए गए हैं। संघ लोक सेवा आयोग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ई-समन लेटर और इंटरव्यू के लिए शेड्यूल अलग से जारी करेगा।  

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 25, 2026, 12:41 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News