UP TET Update 2026: यूपी टीईटी साल में दो बार कराने की तैयारी, फरवरी के अंत में हो सकती है अगली परीक्षा
UP TET Update 2026: यूपीईएसएससी फरवरी 2027 के अंतिम सप्ताह में यूपी टीईटी आयोजित करा सकता है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में दर्ज एक याचिका की सुनवाई के दौरान आयोग ने यूपी टीईटी के आयोजन को लेकर नई योजना पेश की है।
UP TET Update 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का आयोजन साल में दो बार कराने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग की योजना के तहत अगली यूपी टीईटी परीक्षा फरवरी 2027 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। हालांकि, अभी परीक्षा की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
साल में दो बार आयोजित होगी यूपी टीईटी परीक्षा
यूपी टीईटी परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने का फैसला काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। इससे अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के लिए अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही, परीक्षा के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
बता दें कि यूपी टीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब आयोग आगामी परीक्षा को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है।
फरवरी 2027 के अंतिम सप्ताह में हो सकती है परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी टीईटी की अगली परीक्षा फरवरी 2027 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। हालांकि, आयोग की ओर से अभी तक परीक्षा का डिटेल शेड्यूल, आवेदन की तारीख और आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
यूपी टीईटी के दो पेपर होंगे
यूपी टीईटी परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। पेपर 1 उन अभ्यर्थियों के लिए होता है, जो कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। वहीं, पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है।
अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संबंधित पेपर के लिए आवेदन करना होगा।
कहां से मिलेगी यूपी टीईटी की जानकारी?
यूपी टीईटी 2027 से संबंधित नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.