UPSSSC PET Question Paper 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 का आयोजन 6 और 7 सितंबर को दो-दो शिफ्टों में किया जा रहा है। इस परीक्षा में प्रदेशभर से लाखों अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा का पहला दिन आज, 6 सितंबर को दो शिफ्टों में पूरा होगा, जबकि दूसरा दिन कल, 7 सितंबर को निर्धारित है। प्रत्येक शिफ्ट में अलग-अलग प्रश्नपत्र आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी यूपी PET क्वेश्चन पेपर 2025 शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 के प्रश्नपत्र पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकेंगे। इससे उम्मीदवार आगामी शिफ्ट या भविष्य की तैयारी के लिए प्रश्नपत्रों का विश्लेषण कर पाएंगे।
इस लेख में दोनों शिफ्टों के UPSSSC PET 2025 प्रश्नपत्र पीडीएफ उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थी सीधे लिंक पर क्लिक करके संबंधित प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSSSC PET प्रश्न पत्र 2025: य़ूपी पीईटी क्वेश्चन पेपर PDF डाउनलोड लिंक
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके UPSSSC PET प्रश्न पत्र 2025 (शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2) की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UP PET Question Paper 2025 PDF (Shift 1) | यहां क्लिक करें |
UP PET Question Paper 2025 PDF (Shift 2) | यहां क्लिक करें |
Check UPSSSC PET Exam Analysis 2025 Live
UP PET Question Paper 2025: यूपी पेट परीक्षा प्रश्न पत्र हाइलाइट्स
UPSSSC PET परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा—पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यूपी PET प्रश्नपत्र से जुड़ी प्रमुख जानकारियाँ नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
आयोजन संस्था का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
परीक्षा का नाम | प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 |
परीक्षा तिथि | 6 और 7 सितंबर 2025 |
शिफ्ट समय |
|
परीक्षा केंद्र जिले | 48 |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upsssc.gov.in/ |
Official UP PET Question Paper 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक UPSSSC PET प्रश्न पत्र 2025 PDF डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया यहां देखें:
-
सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर “नवीनतम समाचार / Latest News” सेक्शन देखें।
-
यहाँ आपको “UPSSSC PET Question Paper 2025 (Shift 1 & 2)” से जुड़ा लिंक मिलेगा।
-
संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आपका प्रश्न पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
-
इसे अपने मोबाइल/कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
क्यों ज़रूरी है PET प्रश्न पत्र?
-
आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों की कठिनाई स्तर समझने में मदद मिलती है।
-
पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र अभ्यास और तैयारी के लिए उपयोगी साबित होते हैं।
-
इससे परीक्षा रणनीति और समय प्रबंधन की बेहतर तैयारी की जा सकती है।
PET क्यों है महत्वपूर्ण?
PET परीक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न ग्रुप ‘C’ भर्तियों के लिए एक सामान्य पात्रता परीक्षा है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगामी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलता है। इसलिए प्रश्नपत्रों का विश्लेषण उम्मीदवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation