UP NEET UG 2026 Round 3 Merit List जारी: upneet.gov.in पर ऐसे करें चेक, च्वाइस फिलिंग शुरू

Last Updated: Oct 29, 2026, 13:25 IST

उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग (DMET) ने यूपी नीट यूजी 2026 राउंड 3 की मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जारी कर दी है। इसके साथ ही, योग्य और रजिस्टर्ड छात्र एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।     

UP NEET 2026 Round 3 Merit List Out, Direct Choice Filling Link, Seat Matrix
UP NEET 2026 Round 3 Merit List Out, Direct Choice Filling Link, Seat Matrix

UP NEET UG 2026 Round 3 State Merit List: उत्तर प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन पाने वाले छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग, उत्तर प्रदेश (DGME UP) ने ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर UP NEET UG 2026 Round 3 की मेरिट लिस्ट को जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही योग्य छात्रों के लिए ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है।

यदि आपने भी नीट यूजी 2026 एग्जाम पास किए है। साथ ही, उत्तर प्रदेश के सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) या बीडीएस (BDS) सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो सभी छात्र यहां से राउंड 3 काउंसलिंग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी, महत्वपूर्ण डेट्स और कट-ऑफ ट्रेंड्स के बारे में जानें ।

UP NEET UG 2026 Round 3: काउंसलिंग प्रक्रिया और मुख्य बातें

राउंड 3 काउंसलिंग उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर हैं, जिन्हें पिछले राउंड्स में मनपसंद सीट नहीं मिल पाई थी। साथ ही, जो अपग्रेडेशन का ऑप्शन चुनना चाहते हैं। इस स्टेप में भाग लेने के लिए छात्रों को ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपनी प्रक्रिया को पूरी करना होगा।

  • रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: केवल वे ही छात्र च्वाइस फिलिंग के लिए एलिजिबल हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी मनी का भुगतान समय पर किया है। साथ ही, जिनके डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन प्रोसेस हो चुका है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट: छात्र सभी अपडेट्स और सीट मैट्रिक्स देखने के लिए केवल upneet.gov.in पर ही विजिट करें।
  • कोर्स के ऑप्शन: इस राउंड के माध्यम से राज्य के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल/डेंटल कॉलेजों में उपलब्ध एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर अलॉटमेंट किया जाएगा।

यूपी नीट यूजी राउंड 3: सीट मैट्रिक्स और प्रमुख कॉलेज की स्थिति

नीट यूजी 2026 राउंड-3 के लिए जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों (Autonomous State Medical Colleges) और प्रतिष्ठित संस्थानों में सीटें उपलब्ध हैं। नीचे दी गई तालिका में राज्य के कुछ प्रमुख कॉलेजो और उनमें उपलब्ध सीटों की डिटेल्स दी गई है:

क्र.सं. 

कॉलेज का नाम (कैटगरी)

कोर्सकुल उपलब्ध सीटें (लगभग/संभावित रुझान)

1

केजीएमयू, लखनऊ (KGMU Lucknow) 

MBBS कैटेगरी-वाइज आरक्षित और यूआर सीटें

2

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर (GSVM Kanpur)

MBBS12 सीटें

3

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ 

MBBS12 सीटें

4

स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (जैसे- अयोध्या, बस्ती, बहराइच आदि)

MBBS1 से 6 सीटें प्रति कॉलेज

5

फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज, केजीएमयू, लखनऊ 

BDS (Govt)9 सीटें

UP NEET 2026 Round 3 Merit List Out, Direct Choice Filling Link, Seat Matrix 

UP STATE MERIT LIST OF NEET-UG-2026 ROUND-3

यहां क्लिक करें

Seat Matrix For - UP NEET UG COUNSELING -2026

यहां क्लिक करें

Direct Choice Filling Link

यहां क्लिक करें

upneet.gov.in Releases UP NEET UG 2026 Round 3 Rank List - Details 

Counseling Parameter

Details / Statistics

Official Portal

upneet.gov.in

Academic Session

2026–27

Programmes Covered

MBBS and BDS

Top State Merit Rank 1

Chinmoy Krishna (669 Marks, AIR 569)

State Merit Rank 2

Savez Alam (665 Marks, AIR 738)

State Merit Rank 3

Siddharth Tiwari (651 Marks, AIR 1349)

Total MBBS Seats (Govt. Category)

166 Open Seats (Round 3 Seat Matrix)

Total MBBS Seats (Pvt. Category)

721 Open Seats (Round 3 Seat Matrix)

Total Available Seat Pool

887 Seats (Govt. + Pvt. Combined)

MBBS/BDS बड़ी संख्या में उपलब्ध सीटें

च्वाइस फिलिंग करते समय सभी छात्र अपनी रैंक के अनुसार सुरक्षित ऑप्शन को सेलेक्ट करें। फिर, उन कॉलेजों को प्राथमिकता दें, जहां आपके स्कोर के हिसाब से एडमिशन की संभावना सबसे अधिक हो।

यूपी एनईटी राउंड 3 मेरिट लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

छात्र UP NEET UG 2026 Round 3 Merit List को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर विजिट करें। 
  • नोटिफिकेशन्स या महत्वपूर्ण लिंक - के टैब पर क्लिक करें। 
  • राज्य स्तरीय NEET UG-2026 मेरिट सूची को खोलें। 
  • यूपीनीत मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें और खोलें। 
  • फिर, रोल नंबर को सर्च करके लिस्ट को देखें। 
  • देखने के बाद छात्र इसे डाउनलोड कर लें। 

यूपी एनईटी यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2026 के लिए ऑप्शन कैसे भरें?

छात्रों को अपने ऑप्शन को पूरा करने के लिए इन निम्नलिखित कार्य करने में सक्षम होना चाहिए:

  • यूपी एनईटी यूजी काउंसलिंग की वेबसाइट upneet.gov.in पर लॉग इन करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा कोड प्रदान करें।
  • 'यूपी एनईटी यूजी चॉइस फिलिंग' सेक्शन पर जाएं। 
  • पसंदीदा कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन करें। 
  • कॉलेजों और पाठ्यक्रमों को उनकी रैंकिंग के अनुसार व्यवस्थित करें और उन्हें सेव करें।
  • विकल्पों को सत्यापित करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।

छात्रों के लिए काम की बातें: सही और सटीक जानकारी

राउंड 3 काउंसलिंग में भाग लेते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है ताकि आपका प्रवेश सुरक्षित हो सके:

  • सिक्योरिटी मनी का नियम: यदि आपको राउंड 3 में कोई सीट अलॉट हो जाती है और आप उस पर प्रवेश नहीं लेते हैं, तो आपकी सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली जाएगी। इसलिए कॉलेज भरते समय पूरी सावधानी बरतें।
  • डॉक्यूमेंट्स की मूल प्रति: कॉलेज रिपोर्टिंग के समय नीट स्कोरकार्ड, अलॉटमेंट लेटर, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, और श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की मूल प्रतियां साथ रखें।
  • च्वाइस लॉकिंग की लास्ट डेट: समय सीमा समाप्त होने से पहले अपनी च्वाइस को लॉक करना न भूलें। यदि आप लॉक नहीं करते हैं, तो सिस्टम द्वारा स्वतः विकल्प सहेज लिए जा सकते हैं, जो जोखिम भरा हो सकता है।

यहां भी पढ़े: UP Board Exam Centre List 2027: यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए एटा में बने 85 एग्जाम सेंटर, लगभग 53,000 छात्र होंगे शामिल 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 29, 2026, 13:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News