UP Forest Guard Vacancy 2026: यूपी फॉरेस्ट गार्ड 708 पदों के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तिथि, जानें कैसे करें आवेदन

Last Updated: Jul 19, 2026, 18:01 IST

UP Forest Guard Vacancy 2026: यूपीएसएससी दिनांक 20 जलाई 202 को फॉरेस्ट और वाइल्ड लाइफ गार्ड मेन्स परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन बंद कर देगा। यूपीएसएससी पीईटी 2025 स्कोर धारक और पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आप नीचे लेख में आवेदन लिंक, पात्रता मानदंड, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन फीस सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UP Forest Guard Vacancy 2026
UP Forest Guard Vacancy 2026

UP Forest Guard Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) कल यानी दिनांक 20 जुलाई 2026 को फॉरेस्ट और वाइल्ड लाइफ गार्ड मुख्य परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन बंद कर देगा। अभी तक जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। उनके पास यह आखिरी मौका है। वे ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग राज्य में फॉरेस्ट गार्ड के कुल 708 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इसका नोटिफिकेशन 23 अप्रैल 2026 को जारी किया था। पदों के लिए ऑनलाइन आवदेन 30 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं। 

UP Forest Guard Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक  

यूपीएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के शुरू होने से पहले अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। इनमें शैक्षणिक योग्यता, फोटोग्राफ, सिग्नेचर और आइडेंटिटी प्रूफ आदि शामिल है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

यूपीएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पदों ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक 

क्लिक करें 

UP Forest Guard Vacancy 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएसएससी में फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। नोटिफिकेशन की PDF में रिक्त पदों की डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया, परीक्ष का पैटर्न और ऑनलाइन आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने आवेदन फॉर्म को कर लें। आप नीचे दी गई टेबल से जरूरी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

परीक्षा का नाम 

फॉरेस्ट और वाइल्ड लाइफ गार्ड मुख्य परीक्षा 2026 (पीईटी-2025) 

रिक्त पदों की संख्या 

708

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

23 अप्रैल 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

30 जून 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

20 जलाई 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UP Forest Guard Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूपीएसएससी फॉरेस्ट गार्ड के कुल 708 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • UP Forest Guard Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

UP Forest Guard Vacancy 2026 Eligibility Criteria 

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूपी के राज्य बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होने के साथ ही यूपीएसएसएससी पीईटी स्कोर कार्ड होना चाहिए। आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के रखी गई है। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस 25 रुपये है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।     

ये भी पढ़ें: UPSC CAPF Exam 2026 Analysis: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का शिफ्ट-वाइज विश्लेषण देखें यहां

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 19, 2026, 18:01 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News