UP Excise Constable Question Paper 2026: यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही परीक्षा के प्रश्न पत्र देखें यहां

Last Updated: Sep 20, 2026, 13:57 IST

UP Excise Constable Question Paper 2026: यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी आबकारी सिपाही की परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक सिंगल शिफ्ट में आयोजित की गई। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब नीचे लेख में दिए गए लिंक पर क्लिक करके परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Excise Constable Question Paper 2026
UP Excise Constable Question Paper 2026

UP Excise Constable Question Paper 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आज यानी 20 सितंबर 2026 को यूपी आबकारी सिपाही   की परीक्षा सफलतापूर्वक संचालित की गई। पेपर कुल 3 सेक्शन थे। पहला सेक्शन जनरल स्टडी और मुख्य विषय (इतिहास, भारतीय राजव्यवस्था, भूूगोल, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पर्यावरण, करंट इवेंट्स, डाटा और सामान्य हिंदी) का था। दूसरे सेक्शन में कंप्यूटर की जानकारी और टेक्नोलॉजी (हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, इंटरनेट व वेब और आधुनिक आईटी ऐप) से जुड़ी प्रश्न शामिल थे। तीसरा सेक्शन उत्तर प्रदेश की नॉलेज (यूपी संस्कृति व इतिहास, यूपी भूगोल व अर्थशास्त्र, यूपी राजव्यवस्था व करंट इवेंट्स और आबकारी सिपाही) से संबंधित था। यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही परीक्षा के माध्यम से कुल 820 रिक्त पदों को भरना चाहता है। परीक्षा ऑफलाइन मोड ओमएमआर शीट पेन और पेपर पर आयोजित की गई थी।  

यूपी आबकारी सिपाही की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रश्न पत्र परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में जानकार देने के अलावा एग्जाम पैटर्न और डिफिकल्टी लेवल को भी समझने में मदद करते हैं। 

UPSSSC Excise Constable Question Paper 2026 in English

UPSSSC Excise Constable Question Paper 2026 - हाइलाइट्स 

यूपी आबकारी सिपाही की परीक्षा 20 सितंबर 2026 को अलग-अलग विषयों के लिए सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की गई। पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग/पीईटी स्कोर, मुख्य लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। परीक्षा से जुड़ी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं।  

विवरण  

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

परीक्षा का नाम 

यूपी आबकारी सिपाही की परीक्षा 2026

रिक्त पदों की संख्या

820 

परीक्षा की तिथि 

20 सितंबर 2026 

परीक्षा की टाइमिंग 

सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक

प्रश्नों की संख्या 

100

अधिकतम अंक 

100

नेगेटिव मार्किंग 

0.25 अंक 

परीक्षा की अवधि 

2 घंटे 

ऑफिशियल वेबसाइट  

upsssc.gov.in

UP Excise Constable Question Paper 2026 डाउनलोड लिंक 

यूपी आबकारी सिपाही परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए प्रश्न पत्र डाउनलोड करने का लिंक नीचे टेबल देख सकते हैं।   

यूपी आबकारी सिपाही परीक्षा प्रश्न पत्र 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें   

UPSSSC Excise Constable Question Paper 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपी आबकारी सिपाही परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स डाउनलोड कर सकते हैं।   

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर ‘Examination/Interview’ या ‘Notice Board’ सेक्शन पर जाएं। UPSSSC Excise Constable Question Paper 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • परीक्षा के प्रश्न पत्र कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएंगे। 

  • प्रश्न पत्र डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 20, 2026, 12:10 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News