UP ASO Expected Cutoff 2026: यूपी एएसओ कैटेगरी वाइज अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देखें यहां

Last Updated: Jul 26, 2026, 21:16 IST

UP ASO Expected Cutoff 2026: यूपीएसएसएससी एएसओ मेन्स की परीक्षा दिनांक 25 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा माध्यम से कुल 1,565 रिक्त पदों को भरा जाना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से अनुमानित कट-ऑफ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UP ASO Expected Cutoff 2026
UP ASO Expected Cutoff 2026

UP ASO Expected Cutoff 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) या असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) की परीक्षा दिनांक 25 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब बेसब्री से अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। कट-ऑफ मार्क्स न्यूनतम क्वालीफाइंग नंबर होते हैं, जो उम्मीदावारों को परीक्षा पास करने और चयन के अगल चरण के लिए जरूरी माने जाते हैं। यूपीएसएसएससी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या 18(5)/202 के तहत  कुल 1565 एएसओ के रिक्त पदों पर भर्ती करना चाहता है। 

इस लेख में हम आपको यूपीएसएसएससी एएसओ मेन्स परीक्षा 2026 के डिफिकल्टी लेवल, रिक्त पदों की संख्या और पिछले कई सालों के ट्रेंड्स के आधार पर यूपी एएसओ कैटेगरी वाइज अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट के बारे में विस्तार से बताएंगे। कट-ऑफ लिस्ट के जरिए उम्मीदवार अपने सलेक्शन होने के चांस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

UPSSSC ASO Expected Cutoff 2026 - हाइलाइट्स 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन द्वारा आयोजित एएसओ और एआरओ की मेन्स परीक्षा में स्टैटिस्टिक्स, कंप्यूटर एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और उत्तर प्रदेश से संबंधित जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक हुई थी। आप नीचे दी गई टेबल से जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।     

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

परीक्षा का नाम 

यूपीएसएससी एएसओ एवं एआरओ परीक्षा 2026

रिक्त पदों की संख्या

1565

परीक्षा की तिथि 

26 जुलाई 2026 

एग्जाम टाइमिंग 

सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 

प्रश्नों की संख्या 

100

अधिकतम अंक

100

नेगेटिव मार्किंग 

0.25 अंक 

परीक्षा की अवधि 

02 घंटे 

चयन के चरण

पीईटी स्कोर, मेन्स लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन

ऑफिशियल वेबसाइट  

upsssc.gov.in

UP ASO Expected Cutoff 2026 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) या असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) मेन्स परीक्षा की कटऑफ अभी ऑफिशियल तौर पर जारी नहीं की गई। बताया जा रहा है कि परीक्षा के डिफिल्टी लेवल, 

रिक्त पदों की संख्या और प्रतियोगिता के आधार पर जनरल कैटेगरी की कटऑफ 100 में से लगभग 62 से 68 अंकों के बीच रहने का अनुमान है। ओबीसी (OBC), एससी (SC), एसटी (ST) और ईडब्ल्यूएस (EWS) जैसी आरक्षित श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक कम रहने की उम्मीद है। सांख्यिकी बैकग्राउंड से संबंध रखने वाले उम्मीदवार आमतौर पर ज्यादाअंक प्राप्त करते हैं। यूपीएसएसएससी एएसओ मेन्स परीक्षा के रिजल्ट के साथ  फाइनल कटऑफ लिस्ट भी जारी करेगा।

UP ASO Expected Category-Wise Cutoff 2026

यूपी एएसओ मेन्स परीक्षा की कट-ऑफ लिस्ट एग्जाम के डिफिकल्टी लेवल और रिक्त पदों की संख्या के आधार पर निर्भर करेगी। ऑफिशियल कट-ऑफ लिस्ट आने तक उम्मीदवार फिलहाल पिछले कई सालों के ट्रेंड्स के आधार पर कैटेगरी वाइज अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। बाकी डिटेल्स आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकत हैं। 

कैटेगरी  

अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट (100 में से)

जनरल

62-68

ईडब्ल्यूएस 

58-63

ओबीसी 

58-63

एससी 

48-53

एसटी 

43-48

UP ASO Expected Cutoff 2026: पीईटी पात्रता कटऑफ 

यूपीएसएसएससी ने एएसओ पीईटी पात्रता के लिए कैटेगरी वाइज क्वालीफाइंग प्रतिशत जारी कर दिए हैं। हालांकि, यह कटऑफ लिस्ट नहीं है। पीईटी पात्रता क्वालीफाइंग मार्क्स का उपयोग केवल मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाता है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

कैटेगरी 

पीईटी पात्रता कट-ऑफ प्रतिशत

जनरल

60.88 प्रतिशत

ओबीसी

60.88 प्रतिशत

एससी 

54.33 प्रतिशत

एसटी 

45.73 प्रतिशत

महिला 

59.36 प्रतिशत

 

ये भी पढ़ें: UPSSSC Assistant Statistical Officer 2026 Question Paper: यूपीएसएससी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर प्रश्न पत्र, इस लिंक से करें डाउनलोड

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 26, 2026, 21:16 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News