UKSSSC ADO Admit Card 2025: यूकेएसएसएससी एडीओ एडमिट कार्ड, हॉल टिकट यहां sssc.uk.gov.in से करें चेक

Oct 1, 2025, 13:27 IST

UKSSSC ADO Admit Card 2025: यूकेएसएसएससी एडीओ एडमिट कार्ड 2025, 30 सितंबर को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर, 2025 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

UKSSSC ADO Admit Card 2025
UKSSSC ADO Admit Card 2025

UKSSSC ADO Admit Card 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से एडीओ एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार  5 अक्टूबर, 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा कुल 2.5 घंटे की की होगी। उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए मोबाइल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। 

UKSSSC ADO Admit Card 2025: डायरेक्ट लिंक 

जो उम्मीदवार एडीओ एग्जाम में 5 अक्टूबर, 2025 को शामिल होने वाले हैं, उन्हें एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। इसके लिए वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट लिंक के जरिए उसे डाउनलोड सकते हैं। एडमिट कार्ड/हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक देखें:

यूकेएसएसएससी एडीओ एडमिट कार्ड 2025

डायरेक्ट लिंक 

UKSSSC ADO Admit Card 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

यूकेएसएसएससी सहायक विकास अधिकारी (ADO) परीक्षा 2025 का आयोजन 5 अक्टूबर, 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जो सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे समाप्त हो जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल देख सकते हैं:

संचालन निकाय 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) 

पोस्ट का नाम 

सहायक विकास अधिकारी (ADO)

पदों की संख्या 

45

एग्जाम मॉड 

ऑफलाइन 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

30 सितंबर 2025

परीक्षा तिथि 

5 अक्टूबर, 2025

शिफ्ट का समय 

सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा

ऑफिशियल वेबसाइट 

sssc.uk.gov.in

UKSSSC ADO Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए जो उम्मीदवार शामिल होने वाले वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए उसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in  पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, UKSSSC ADO Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। 

स्टेप 4 नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करें। 

स्टेप 5 लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 6 उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Also Check:

RRB ALP Result 2025: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट CBAT रिजल्ट



Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News